मशहूर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई। 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के चलते उनकी मौत की खबर आ रही है। बॉलीवुड फिल्म ‘नशा’ से डेब्यू करने वाली पूनम पांडे अक्सर गलत कारणों के चलते सुर्खियों में बनी रहती थीं। मगर दुनिया ने सबसे पहले उनका नाम तब सुना जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत के जीतने पर न्यूड होने का ऐलान कर दिया था। आज से 13-14 साल पहले किसी युवती का भारत की जीत पर कपड़े उतारने का वादा करना एक बोल्ड बयान था, जिसके बाद पहली बार पूनम पांडे को अखबार और न्यूज चैनल में जगह मिली।
- मशहूर मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई
- आज से 13-14 साल पहले किसी युवती का भारत की जीत पर कपड़े उतारने का वादा करना एक बोल्ड बयान था
- पहली बार पूनम पांडे को अखबार और न्यूज चैनल में जगह मिली
एक बयान से मचाई सनसनी
भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर पूनम पांडे ने रातों-रात अपने एक बयान से देश में सनसनी मचा दी थी। एक्ट्रेस ने फैंस को वादा किया कि अगर 2011 का वर्ल्ड कप मैच इंडियन क्रिकेट टीम जीत जाएगी, तो वो अपने कपड़े उतार देंगी। पूनम के इस बयान ने उन्हें एकदम से लाइमलाइट में ला दिया। भारत की मेजबानी में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेला जा रहा था। फाइनल में भारत की टक्कर श्रीलंका से होनी थी, इस खिताबी मुकाबले से एक दिन पहले पूनम पांडे ने वीडियो मैसेज भेजकर वादा किया था कि अगर टीम इंडिया फाइनल जीत जाती है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपनी इस हिमाकत के साथ पहली बार पूनम पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों का अपना ध्यान खींचा किया।
View this post on Instagram
18 की उम्र में कुछ करने की खुराफात में दिया बयान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के लिए काफी मशहूर रहीं। वे अपने न्यूड और बोल्ड फोटो शूट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती थीं, लेकिन अब उनके अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से उनके फैन्स को बड़ा झटका लगा है। वहीं पूनम पांडे ने जब वर्ल्ड कप 2011 भारत के जीतने पर कपड़े उतारने वाला बयान दिया था, तब वे 18 साल की थीं। एक रेडियो चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ऐसा बयान देने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि 18 साल की हो गई थी तो कुछ करने का सोच रही थी। क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था, बस खुराफाती दिमाग चला और बयान दे दिया।
View this post on Instagram
मां-बाप ने खूब डांटा था, थप्पड़ भी मारा
पूनम पांडे ने बताया था कि सारे कपड़े उतारने का बयान देने के बाद मम्मी-पापा ने काफी डांट लगाई थी। मम्मी ने थप्पड़ भी मारा था। पिताजी चिल्ला-चिल्ला का घर छोड़ने की धमकी दे रहे थे। मैं भी डर गई थी। घर में काफी ड्रामा हुआ। यह सवाल पूछे जाने पर कि वे इस तरह छोटे-छोटे कपड़े क्यों पहनती हैं? अपना शरीर क्यों दिखाती हैं तो पूनम ने बताया कि मेरे पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था। मैं दूसरों की तरह समझौता भी नहीं करना चाहती थी। इसलिए मेरे दिमाग में जो आइडिया आया, मैंने उस पर अमल कर लिया। चर्चा होनी चाहिए, चाहे कैसे भी हो? कंट्रोवर्सी से फर्क नहीं पड़ता। चर्चाओं में रहने वाले मुकाम पर पहुंचाने के लिए बॉडी दिखानी पड़ी तो दिखाई, लेकिन समझौता नहीं किया।


Download Android App
Download iOS App



