डेंगू से पीड़ित दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हुआ है। फिलहाल वह उपनगर मुंबई में अपने आवास पर आराम कर रहे हैं। 83 साल के धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह डेंगू डिटेक्ट हुआ था, जिसके चलते बॉबी देओल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

धर्मेंद्र को पिछले सप्ताह उपनगर खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार देख चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन के बाद छुट्टी देने का फैसला किया।

बता दें , ज्यादातर समय लोनावला स्थित फार्महाउस पर बिताने वाले धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई में ही आराम कर रहे हैं। फार्महाउस पर जाने का अभी उनका कोई प्लान नहीं है। अक्सर धर्मेंद्र अपने फार्महाउस से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस एक साथ शेयर करते है।

अभिनेता से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया, “उन्हें कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तीन दिन पहले घर लौट आए। उनकी तबीयत पहले से कुछ बेहतर है। वह आराम कर रहे हैं।”

धर्मेंद्र पिछले महीने अपने पौत्र और सनी देओल के बेटे करण की पहली फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के ट्रेलर की लांचिंग में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल रही।

धर्मेंद्र के बीमार होने की खबर से उनके फैंस बेहद चिंतित हो गए थे और सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने के लिए दुआओं भरे सन्देश भेजे जा रहे थे। अस्प्ताल से ठीक होकर बाहर आना धरम जी के फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है।



Download Android App
Download iOS App



