अगर आप गर्मी के मौसम में पहनने के लिए कॉटन की साड़ियां सर्च कर रही हैं, तो आपको सुमोना चक्रवर्ती की कॉटन साड़ियां जरूर पसंद आएंगी।
सुमोना हटके डिजाइन वाली कॉटन साड़ियां पहनती हैं। आइए नजर डालते हैं सुमोना चक्रवर्ती के 6 कॉटन साड़ी लुक्स पर।
सुमोना चक्रवर्ती की यह साड़ी फ्लोरल पैटर्न और लिनेन कॉटन फैब्रिक में है।
यह ब्लैक कलर की साड़ी पिंक पल्लू के साथ खूबसूरत दिख रही है। इस पर गोल्डन फॉइल प्रिन्ट है, जिसे सुमोना ने मैचिंग ब्लैक ब्लाउज के साथ पेयर किया है
ब्लैक बड़े मोतियों वाली माला में गोल्डन कलर का पेंडेंट लगा है, जो उनके साड़ी लुक को एन्हैन्स कर रहा है।
यह साड़ी सिंदूर खेला के समय पहनी गई है, जो लिनेन फैब्रिक में है। इसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ऑएर किया है।
यह कॉटन साड़ी इंडिगो कलर और हाथी प्रिन्ट में होने की वजह से एकदम कूल दिख रही है।
इस पर रेड कलर के टैसल्स लगे हुए हैं, जिससे मैच करता स्लीवलेस ब्लाउज उन्होंने पहना है।
एक हाथ में घड़ी और एक हाथ में रेड ब्लू चूड़ियां सुंदर दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग देकर खुला रखा है और कान में सिल्वर हूप्स पहने हैं।
यह साड़ी बिल्कुल प्लेन है, जिसके साथ सुमोना ने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
यह एक फ्रिल वाली साड़ी है, जो सटल लेकिन क्यूट लुक दे रही है। इसके साथ सुमोना ने बन बनाया है और माथे पर छोटी ब्लैक बिंदी लगाई है।
हाथ में ब्लैक चूड़ियां और कान में बड़े साइज के हूप्स अच्छे लग रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App















