मल्लिका शेरावत इन दिनों बड़े ही कंट्रोवर्सिअल बयान दे रही है। बॉलीवुड में उनकी वापसी के साथ ही उनकी चर्चाए तेज़ हो गयी। हाल ही में एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। एक बार फिर मल्लिका शेरावत सुर्खियों में हैं। हालांकि, वह किसी बोल्ड सीन की वजह से नहीं, बल्कि अपनी बोल्ड बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं।

मल्लिका शेरावत ने फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे की हकीकत से पर्दा उठाया हैं। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में एक हीरोइन को मेल एक्टर्स कंट्रोल करते हैं। अब मल्लिका ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सभी ए लिस्टर एक्टर्स ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया क्योंकि उन्होंने समझौता नहीं किया।

एक्ट्रेस ने बताया कि जो एक्ट्रेसेस उनकी बात मान लेती हैं वो उन्हें पसंद करते हैं। मल्लिका ने कहा, ‘यह बहुत सिंपल है। वो उन एक्ट्रेसेस को पसंद करते हैं जिन्हें वो कंट्रोल कर सकते हैं और जो उनके साथ समझौता करेंगी। मैं उनमें से नहीं हूं। ये मेरी पर्सनालिटी नहीं है।’

जब उनसे पूछा गया कि समझौता करने का क्या मतलब है तो वह आगे कहती हैं, ‘बैठो, खड़े हो जाओ, कुछ भी। अगर हीरो आपको सुबह के 3 बजे कॉल करता है और कहता है कि मेरे घर आओ तो आपको जाना होगा। अगर आप उस सर्कल में हैं और वो फिल्म कर रहे हैं। अगर आप नहीं जाते तो फिल्म से बाहर हो जाएंगे।’

बता दे, एक्ट्रेस ने 2004 में मर्डर फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हिंदी फिल्में करना कम कर दिया, जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अपना बेस्ट दिया। मैंने अच्छे रोल तलाशने की कोशिश की, मैंने कुछ गलतियां भी की जैसा कि हम सब करते हैं। कुछ रोल अच्छे मिले कुछ उतने अच्छे नहीं थे। ये सब एक एक्टर की जर्नी का हिस्सा है लेकिन कुल मिलाकर सफर शानदार रहा।


Download Android App
Download iOS App



