एक शो जिसने Amitabh Bachchan की जिंदगी बदल दी

Summary :

वो शो जिसने अमिताभ को नई पहचान दी

अमिताभ बच्चन एक बार फिर से ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो का नया सीजन 14 अप्रैल से शुरू होगा। पहले शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के नाम होस्ट के लिए सामने आए थे, लेकिन अंत में अमिताभ बच्चन को ही चुना गया।

बॉलीवुड के सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। यह शो 14 अप्रैल से नए सीजन के साथ लौटेगा। फरवरी में केबीसी का पिछला सीजन 16 खत्म हुआ था, लेकिन अब दर्शकों को उम्मीदें हैं कि वह पुराने अंदाज में शो के नए सीजन के साथ वापस आएंगे। शुरुआत में इस सीजन को होस्ट करने के लिए शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के नाम भी सामने आए थे, लेकिन अंत में शो की कमान एक बार फिर से अमिताभ बच्चन को दी गई।

अमिताभ की जिंदगी का मुश्किल दौर

अमिताभ बच्चन का करियर और उनकी व्यक्तिगत जिंदगी हमेशा से ही प्रेरणादायक रही है। जहां उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, वहीं 90 के दशक में वह अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। उनका प्रोडक्शन हाउस एबीसीएल दिवालिया हो चुका था, और उन्हें 90 करोड़ रुपये का भारी कर्ज चुकाना था। इस मुश्किल वक्त में अमिताभ के ऊपर 55 कानूनी मामले चल रहे थे, और उनकी स्थिति इतनी नाजुक हो गई थी कि उनके पास पैसा भी नहीं था और न ही कोई फिल्म।

जब कर्ज में डूब चुके थे अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में खुद इस मुश्किल दौर के बारे में बताया था कि वह पूरी तरह से कर्ज में डूब चुके थे। कर्ज वसूलने वाले उनके घर दरवाजे तक आते और उन्हें परेशान करते। फिर एक दिन अमिताभ ने फैसला किया कि वह सिर्फ अभिनय कर सकते हैं और उन्होंने उसी क्षेत्र में वापस लौटने का फैसला लिया। जिसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा से संपर्क किया और उनकी फिल्म ‘मोहब्बतें’ में काम किया, यश चोपड़ा से जुड़ने के बाद उनकी करियर में एक नई शुरुआत हुई।

Amitabh Bachchan

केबीसी ने अमिताभ को कर्ज से बाहर निकाला

अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनके करियर को उड़ान देने में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का अहम रोल है और यह शो उनके लिए सिर्फ एक टीवी प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि यह उनके जीवन के अच्छे बदलाव का हिस्सा बन गया। जब उन्होंने इस शो को होस्ट करना शुरू किया, तो ना सिर्फ उनके जीवन में बदलाव आया, बल्कि यह शो भारतीय टेलीविजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। केबीसी के जरिए अमिताभ बच्चन ने न केवल एक नए रूप में दर्शकों से जुड़े बल्कि इसके जरिए वह कर्ज से बाहर भी निकले। इस शो के हर सीजन में उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ती गई, और यह शो उनकी पहचान बन गया।

Anupam Kher से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा Sikandar ने किया साझा

केबीसी के साथ अमिताभ का सफर

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का पहला सीजन जुलाई 2000 में आया था, जिसे अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। इस शो के जरिए भारत में एक नई टीवी क्रांति आई थी। इस शो की सफलता के बाद अमिताभ ने अगले सीजन को भी होस्ट किया, और वह केबीसी के चेहरें बन गए। हालांकि, इसके तीसरे सीजन में एक बड़ा बदलाव हुआ, जब शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया। इसके पीछे कारण यह था कि अमिताभ बच्चन बीमार थे और वह शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद सभी केबीसी सीजन को फिर से अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया।

Amitabh Bachchan

अमिताभ के जीवन में केबीसी की अहम भूमिका

अमिताभ बच्चन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ केवल एक शो नहीं, बल्कि उनका जीवन बदलने वाला एक अहम मोड़ साबित हुआ। इसके जरिए उन्होंने न केवल अपने कर्ज से मुक्ति पाई, बल्कि वह फिर से अपने करियर के शिखर पर पहुंच गए। आज भी अमिताभ बच्चन के नाम का जादू भारतीय टेलीविजन पर बरकरार है, और उनका यह शो हर बार नई ऊंचाइयों को छूता है।

Tamanna Choudhary