आमिर खान ने बेटे आजाद के साथ लिए आम के मजे, एक्टर ने फोटो शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

Summary :

हाल ही में आमिर खान ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में आमिर अपने छोटे बेटे आजाद के साथ आम के मजे लेते नजर आ रहे हैं। वो दोनों आम खाते हुए इतने ज्यादा क्यूट लग रहे है कि फैंस उनसे अपनी नजरें तक हटा नहीं पा रहे है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भले ही साल में एक फिल्म
ही करते हो। लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन-फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। उनसे जुड़ी
हर बात उनके फैंस के लिए जरुरी बन जाती है। उन्होंने हाल ही में अपनी तस्वीरों से
इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में आमिर अपने छोटे बेटे आजाद के साथ
आम के मजे लेते नजर आ रहे हैं। वो दोनों आम खाते हुए इतने ज्यादा क्यूट लग रहे है
कि फैंस उनसे अपनी नजरें तक हटा नहीं पा रहे है।

आमिर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल आमिर खान प्रोडक्शन पर कुछ फोटोज शेयर की है
जिनमें वह अपने बेटे आजाद के साथ गर्मियों के मौसम में फलों के राजा आम का जमकर
लुफ्क उठाते दिख रहे है। फोटोज में दोनों पिता और बेटे को मैंगो बिंज करते देखा जा
सकता है। फोटो में देखा जा सकता है कि सुपरस्टार और उनके बेटे दोनों कुर्सियों पर
बैठे है और उनके सामने टेबल पर प्लेट भरकर आम रखे हुए है। आम की प्लेट देखते ही पापा-बेटे
दोनों आम खाने के लिए टूट पड़े।

आम खाते हुए आमिर भी आजाद की ही तरह बच्चे बन गए है और बड़े चाव से आम के मजे ले रहे हैं।  अपने बेटे के साथ आमिर के ये मस्ती भरे पल उनके फैंस को काफी दिलचस्प लग रहे
है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा,
‘क्या अभी तक आपने और अपने परिवार के साथ आम के मजे लिए हैं’

इन प्यारी-सी तस्वीरों के देखने के बाद एक्टर के फैंस तो आपने आप को रोक नहीं
पा रहे है और उनकी पोस्ट पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे है। फैंस एक के बाद एक
कॉमेंट कर रहे है जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि एक्टर की पोस्ट पर तो
कॉमेंट की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग आमिर और आजाद की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे
है वहीं कुछ लोग अपने आम खाने के अनुभवों को भी शेयर कर रहे है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का फैंस को बड़ी
बेसब्री से इंतजार है। मूवी इस साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में
आमिर के साथ करीना कपूर खान एक बार फिर बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। इस फिल्म
में आमिर एक सिख की भूमिका में दिखने वाले है।

Desk Team