Aamir Khan Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आमिर खान, शादी से पहले जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ?

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान आज अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में चल रहे रिश्ते के बाद वो गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान आमिर ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म मेकिंग और बाकी कारोबारों के जरिए अच्छी मत्रा में काफी बड़ी संपत्ति अपने नाम की है। तो आइए जानते हैं उनकी टोटल नेटवर्थ और लग्जरी प्रॉपर्टीज के बारे में। Aamir Khan Net Worth: इतनी है आमिर खान की नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ के नाम से मशहूर आमिर खान आज अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में चल रहे रिश्ते के बाद वो गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान आमिर ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म मेकिंग और बाकी कारोबारों के जरिए अच्छी मत्रा में काफी बड़ी संपत्ति अपने नाम की है। तो आइए जानते हैं उनकी टोटल नेटवर्थ और लग्जरी प्रॉपर्टीज के बारे में।

Aamir Khan Net Worth: इतनी है आमिर खान की नेटवर्थ

Aamir Khan Net Worth
Aamir Khan Net Worth (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की कुल संपत्ति करीब 1,862 करोड़ रुपये (लगभग 200 मिलियन डॉलर) की मानी जाती है। उनकी इनकम का मेन सोर्स फिल्में, फिल्म प्रोडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट, इन्वेस्टमेंट और उनकी पुरानी फिल्मों से मिलने वाली रॉयल्टी है। पिछले तीन दशकों से वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में शामिल हैं।

Aamir Khan Wealth: मुंबई से लेकर विदेश तक फैली हैं प्रॉपर्टीज

Aamir Khan Wealth
Aamir Khan Wealth (Source: Google)

आमिर खान ने रियल एस्टेट में भी काफी बड़ी मात्रा में निवेश किया है। मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में उनका समुद्र के सामने स्थित एक शानदार बंगला और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उन्होंने इसी इलाके में लगभग 9.75 करोड़ रुपये का एक और फ्लैट भी खरीदा है।

मुंबई के हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में भी आमिर के कई फ्लैट मौजूद हैं। वहीं महाराष्ट्र के पॉपुलर हिल स्टेशन पंचगनी में उनका एक खूबसूरत फार्महाउस है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह फार्महाउस अक्सर उनके परिवार के साथ समय बिताने की पसंदीदा जगह माना जाता है।

Aamir Khan Property: उत्तर प्रदेश में हैं 22 पैतृक मकान

Aamir Khan Property
Aamir Khan Property (Source: Google)

बहुत कम लोग जानते हैं कि आमिर खान का उत्तर प्रदेश से भी गहरा जुड़ाव है। हरदोई जिले के शाहबाद में उनके परिवार की पैतृक संपत्ति मौजूद है। यहां उनके नाम करीब 22 पैतृक मकान बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने चचेरे भाई-बहनों से लगाव और पारिवारिक विरासत को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इन संपत्तियों को अपने पास रखा है। भविष्य में यहां खेती करने की भी उनकी प्लानिंग बताई जाती है।

Aamir Khan Earnings: बेवर्ली हिल्स में भी है आलीशान घर

Aamir Khan Earnings
Aamir Khan Earnings (Source: Google)

देश के अलावा विदेश में भी आमिर खान ने संपत्ति में निवेश किया है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित बेवर्ली हिल्स इलाके में उनका एक शानदार घर है। हॉलीवुड सितारों के बीच पॉपुलर इस इलाके में मौजूद उनके घर की अनुमानित कीमत करीब 75 करोड़ रुपये बताई जाती है।

Aamir Khan Marriage: गौरी स्प्रैट के साथ शुरू करेंगे नई जिंदगी

Aamir Khan, Gauri Spratt's Wedding
Aamir Khan, Gauri Spratt’s Wedding (Source: Google)

आमिर खान आज अपनी करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। दोनों की मुलाकात करीब दो दशक पहले परिवार के एक सदस्य के जरिए हुई थी। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और बाद में यह रिश्ता प्यार में बदल गया। आमिर ने हाल ही में पैप्स से बातचीत में बताया था कि खुद को बेहतर ढंग से समझने और जीवन के अनुभवों से गुजरने के बाद उन्हें एक बार फिर प्यार मिला। उन्होंने यह भी साफ किया कि 5 जुलाई को वह बेहद प्राइवेट सेरेमनी में गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं।

 

यह शादी मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर आयोजित की जा रही है। सेरेमनी को प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ चुनिंदा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। किसी बड़े इवेंट के बजाय दोनों ने सादगी के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला किया है।

Read More: England से दूसरा T-20I आखिर क्यों हार गई India?, जानें असली वजह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।