England से दूसरा T-20I आखिर क्यों हार गई India?, जानें असली वजह

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टारगेट अचीव करने के लिए इंग्लैंड को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन एक भारतीय तेज और स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड की मुश्किलों को काफी आसान बना दिया और इन दोनों बॉलर्स के महंगे ओवर की गलती के चलते इंडिया ने मैच गवा दिया। हम बात कर रहे हैं स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की, जिनके नाम इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गया। अगर बात करें स्पिनर रवि बिश्नोई की तो उन्होंने अपने एक ओवर में 29 रन खर्च…

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टारगेट अचीव करने के लिए इंग्लैंड को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन एक भारतीय तेज और स्पिन गेंदबाज ने इंग्लैंड की मुश्किलों को काफी आसान बना दिया और इन दोनों बॉलर्स के महंगे ओवर की गलती के चलते इंडिया ने मैच गवा दिया। हम बात कर रहे हैं स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह की, जिनके नाम इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गया।

अगर बात करें स्पिनर रवि बिश्नोई की तो उन्होंने अपने एक ओवर में 29 रन खर्च किए, जबकि अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 27 रन दे दिए। इस प्रदर्शन के बाद बिश्नोई टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर के अंदर सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, अर्शदीप ने प्रसिद्ध कृष्णा की बराबरी कर ली, जिन्होंने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ एक ओवर में 27 रन दिए थे।

Why India Lost Second T20I: रवि बिश्नोई के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Ravi Bishnoi Shameless Record
Ravi Bishnoi Shameless Record (Source: Google)

मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 192 रनों का टारगेट दिया था। जवाब में इंग्लैंड को अंतिम पांच ओवरों में 49 रन की जरूरत थी। ऐसे समय में 16वां ओवर करने आए रवि बिश्नोई का ओवर भारत के लिए काफी महंगा साबित हुआ। बिश्नोई ने ओवर की पहली ही गेंद नो-बॉल फेंकी, जिसका फायदा उठाते हुए जैकब बैथेल ने फ्री-हिट पर छक्का लगाया।

इसके बाद एक डॉट गेंद रही, लेकिन फिर दूसरी नो-बॉल भी डाल दी और फ्री-हिट पर बैथेल ने एक और छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 9 गेंदें फेंकी गईं, जिनमें 2 नो-बॉल, 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा। नतीजतन इस ओवर से कुल 29 रन आए और बिश्नोई के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

अर्शदीप सिंह का तीसरा ओवर रहा बेहद महंगा

Shameless Record Of Arshdeep Singh
Shameless Record Of Arshdeep Singh (Source: Google)

इंग्लैंड की पारी के तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह को भी बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया। पहली गेंद पर एक रन बनने के बाद हैरी ब्रूक ने लगातार दो चौके लगाए। इसके बाद ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इस तरह अर्शदीप के इस ओवर से कुल 27 रन आए। हालांकि, अर्शदीप ने शानदार वापसी करते हुए अपने अगले स्पेल में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने टॉम बैन्टन को 39 रन के स्कोर पर आउट करके भारत को अहम सफलता दिलाई। इसके अलावा उस ओवर में उन्होंने सिर्फ तीन रन खर्च किए, जिससे उनका क्लास और एक्सपीरिएंस भी देखने को मिला। लेकिन जिस ओवर में 27 रन खर्त हुए वो बेहद ही निराशाजनक था।

टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज

Shivam Dube Shameless Record
Shivam Dube Shameless Record (Source: Google)

34 रन – शिवम दुबे
32 रन – स्टुअर्ट बिन्नी
29 रन – रवि बिश्नोई
27 रन – अर्शदीप सिंह
27 रन – प्रसिद्ध कृष्णा

शिवम दुबे के नाम है सबसे महंगा ओवर

Shivam Dube And Prasidh Krishna
Shivam Dube And Prasidh Krishna (Source: Google)

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड शिवम दुबे के नाम है। उन्होंने साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में अपने एक ओवर में 34 रन खर्च किए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टुअर्ट बिन्नी हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में 32 रन लुटाए थे। वहीं अब रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Read More: Saba Karim ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘पूरी दुनिया उसे….’

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।