Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर वकील ने जमकर निकली भड़ास, कहा- उससे बेकार कोई दुनिया में नहीं

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। आमिर ने अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है, जिसके साथ उनके अफेयर के चर्चे लंबे समय से थे। आपको बता दें कि यह आमिर की तीसरी और गौरी की दूसरी शादी है, जिसमें आमिर की दोनों एक्स-वाइफ (रीना दत्ता और किरण राव) अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं। आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के वकील एपी सिंह, मुस्लिम महिला…

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। आमिर ने अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है, जिसके साथ उनके अफेयर के चर्चे लंबे समय से थे। आपको बता दें कि यह आमिर की तीसरी और गौरी की दूसरी शादी है, जिसमें आमिर की दोनों एक्स-वाइफ (रीना दत्ता और किरण राव) अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं।

आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़के वकील एपी सिंह, मुस्लिम महिला ने भी लगाया ‘कलंक’ का आरोप!

Aamir Khan Wedding
Aamir Khan Wedding( SOURCE: Social Media)

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में 61 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है। आमिर ने अपनी 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है, जिसके साथ उनके अफेयर के चर्चे लंबे समय से थे। आपको बता दें कि यह आमिर की तीसरी और गौरी की दूसरी शादी है, जिसमें आमिर की दोनों एक्स-वाइफ (रीना दत्ता और किरण राव) अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं।

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े को बधाइयाँ मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उन पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। मशहूर वकील एपी सिंह ने आमिर खान को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई है, तो वहीं एक मुस्लिम महिला ने भी एक्टर की इस तीसरी शादी पर तीखी आपत्ति जताई है।

वकील एपी सिंह ने कहा “उससे बड़ा बेकार व्यक्ति कोई नहीं”

Aamir Khan Wedding( SOURCE: Social Media)
Aamir Khan Wedding( SOURCE: Social Media)

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर वकील एपी सिंह ने जमकर फटकार लगाईं। उन्होंने गूंजता भारत न्यूज से बात करते हुए कहा, ”पहली से तलाक, दूसरी से तलाक. फिर वो दोनों एक साथ इकट्ठी हो गईं और अपने बच्चों को लेकर उनकी शादी में पहुंच गईं। दोनों अपने पहले के बच्चे, और दूसरी शादी के बच्चों को लेकर शादी कर रहे हैं और आप उस व्यक्ति को कह रहे हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट।

उससे बड़ा कोई मिस परफेक्ट व्यक्ति नहीं है दुनिया का। उससे तो बड़ा कोई बेकार व्यक्ति भी नहीं हो सकता दुनिया का। उसने कह दिया था मुझे भारत में डर लगता है। मेरी किरण कहती है भारत में डर लगता है। यहां नहीं रह सकते। यहां सुरक्षित नहीं है। अब यहां की लड़कियों से प्यार हो रहा है और शादी हो रही है।”

महिला ने कहा- ‘कलंक लगाने के लिए है…’

वहीं शबनम खान नाम की एक महिला ने भी आमिर खान को जमकर फटकारा है। उन्होंने न्यूज़ टीवी से बात करते हुए कहा, ”सबकी जबावदारी होनी चाहिए तो फिल्म स्टार्स की क्यों नहीं होनी चाहिए? मैं तो कलाकार हूं। कलाकार है तो क्या कलंक लगाने के लिए है? आपको तो मुलसमानों को बड़ी नजीर पेश करनी चाहिए एक पत्नी, हलाला नहीं, तीन तलाक नहीं। ये जो हमने मुद्दे उठाए हैं ना, जो हम लड़े हैं, ये इनको उठाने चाहिए।”

Also Read: Thukra Ke Mera Pyaar: कैसे एक अनोखी कहानी ने बदला ओटीटी का गेम और ढूंढा अपना असली दर्शक

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।