बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही अब्दु रोजिक ने निमृत कौर को दिखाया एटीट्यूड, आखिर क्यों आया प्यार में दरार!

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 16 आए दिन सुर्खियां बटोरते रहता हैं। शो में आए दिन नए दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। वही बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्तें बदलते हुए नजर आते हैं। घर में अब छोटा भाईजान अब्दु रोजिक की री-एंट्री हुई,लेकिन एंट्री लेते ही अब्दु का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 16 आए दिन सुर्खियां बटोरते रहता हैं। शो में आए दिन नए दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न्स आते रहते हैं। वही बिग बॉस के घर में आए दिन रिश्तें बदलते हुए नजर आते हैं। शो में एक तरह जहां एलिमिनेशन हो रही है तो वही दूसरे तरफ घर में पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो रही हैं। बीते दिन अंकित गुप्ता जहां घर से बेघर हो गए तो वही घर में अब छोटा भाईजान अब्दु रोजिक की री- एंट्री हुई। लेकिन एंट्री लेते ही अब्दु का बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा हैं। 
दरअसल अब्दु रोजिक को उनके कुछ प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुछ दिन के लिए घर से बाहर भेजा गया था। वही अब्दु के घर से जाने के बाद उनकी मंडली काफी ज्यादा उदास हो गयी थी। लेकिन एक बार फिर अब्दु की घर में एंट्री लेने के बाद मंडली की ख़ुशी वापस लौट आई हैं। लेकिन ना जाने क्यों इस बार अब्दु कुछ बदले अंदाज में घर में एंटर हुए हैं। 
Bigg Boss 16, Day 52: Ex-captains Nimrit Kaur Ahluwalia, Shiv Thakare and  Abdu Rozik compete in captaincy task | PINKVILLA
दरअसल घर से बेघर होने से पहले अब्दु साजिद खान और निमृत कौर के काफी करीब हुआ करते थे। निमृत को तो कही न कही अब्दु दिल भी दे बैठे थे। लेकिन वापस घर में आते ही अब्दु ने साजिद और निमृत को बुरी तरह से इग्नोर करते हुए दिखे। साथ ही उनके बात करने पर भी अब्दु उनसे कटे-कटे नजर आ रहे थे। शो के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें श्रीजिता डे और निमृत कौर की बातचीत दिखाई गई। 

प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि कैप्टन रूम में बैठी हुईं निमृत, श्रीजिता से अब्दु के बारे में बात करती हैं। वह श्रीजिता को बता रही हैं कि अब्दु अलग तरह से बिहेव कर रहा है। निमृत कहती हैं, ‘मुझे अब्दु से थोड़ी कोल्ड वाइब्स आ रही हैं। मैंने बहुत कोशिश की नॉर्मल रहने की। मैंने एक दोस्त खो दिया।’ निमृत की इस बात पर श्रीजिता भी कहती हैं कि अब वो पहले जैसा नहीं रहेगा।
हालांकि अब्दु के घर में आते के साथ सबसे ज्यादा खुशी शिव ठाकरे और एमसी स्टेन के चेहरे पर देखने को मिली। जहां अब्दु को देखते ही शिव खुशी से उन्हें गोद में उठा लिए।वही अब अब्दु का इस तरह का बर्ताव देख निमृत काफी ज्यादा उदास दिख रही हैं। 
Bigg Boss 16 Day 76: Abdu Rozik reveals he was in love with Nimrit, Sajid  asks him 'to be a man' - India Today
साथ ही अपना दोस्त खोता हुआ देख निमृत की आंखे भी भर आई हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में हर एक मिनट में रिश्तें बदलते है। तो अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की अब्दु और निमृत के बीच का ये रिश्ता रहता है या हमेशा के लिए अलग हो जाता हैं। 

Desk Team