बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं जो पिछले दिनों कोरोना वायरस को शिकार हुए थे। लेकिन अब अभिनेता ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुराते हुए थम्सअप दिखा रहे हैं। यही नहीं अर्जुन ने तस्वीर शेयर करने के साथ यह भी बताया है कि वो कैसे जल्दी ठीक हो गए हैं।

अर्जुन रामपाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया, मैं उन सभी पीड़ितों और परिवारों को उनके नुकसान के लिए प्रार्थना करता हूं। दोनों टेस्ट निगेटिव आने के बाद काफी धन्य महसूस कर रहा हूं। ईश्वर दयालु है। डॉक्टरों ने बताया कि मैंने इतनी तेजी से रिकवरी इसलिए कर ली क्योंकि मैं अपना पहला वैक्सीन की डोज ले चुका था। इस प्रकार वायरल लोड बहुत कम हो गया। मैं सभी से जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने और सभी सुरक्षा उपायों को जारी रखने का आग्रह करूंगा। आप सभी को आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सकारात्मक रहें, सुरक्षित रहो। स्मार्ट बनो। यह भी गुजर जाएगा। शनिवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि वह कोरोना पॉजिटिव है और आइसोलेशन में रह रहे हैं।
बता दें,अर्जुन रामपाल ने बीती 18 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपने कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर दी थी। जिसके बाद क्वारंटाइन के समय अर्जुन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव थे। इस दौरान अर्जुन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग तरह की पोस्ट साझा कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने पेटिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



