बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री कैटरीना कैफ को ‘मजदूर’ कहा है। ऋतिक का कहना है कि ऐसा कहकर उन्होंने कैटरीना की तारीफ की है और उनका इरादा बिल्कुल नेक है, हालांकि कैटरीना हमेशा ही इसे एक ‘अपमान’ के तौर पर लेती हैं।

अगर ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड की बात करें तो सोशल मीडिया पर लोग इस पर खूब बातें कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जो मैं कैटरीना को हमेशा बताता रहता हूं, जिसे वह एक तरह से अपमान के तौर पर लेती हैं, लेकिन इससे मेरा मतलब एक सुविचारित प्रशंसा से है।’

ऋतिक रोशन ने आगे कहा, ‘मैं कैटरीना को ‘मजदूर’ कहता हूं। एक श्रमिक, एक कर्मी। मेरे देखे गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ मजदूरों में से कैटरीना एक हैं।’

कैटरीना के काम करने के अंदाज के बारे में बताते हुए ऋतिक ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं कि वह अंदर से एक ‘मजदूर’ हैं। वह खूबसूरत और हॉट हैं, लेकिन ये महज बाहरी सजावट है, अंदर से वह एक मजदूर हैं।’

ऋतिक ने कैटरीना संग ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (2011) और ‘बैंग बैंग’ (2014) में काम किया है। साल 2012 में आई ऋतिक की फिल्म ‘अग्निपथ’ में कैटरीना ने एक डांस नंबर ‘चिकनी चमेली’ में भी परफॉर्म किया था।

आपको बता दें हाल ही में कैटरीना की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में में वह डेनिम ड्रेस पहने हुए बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं। हाल ही मुंबई में हुए एक इवेंट में कैटरीना फेडेड डेनिम शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्का मेकअप था और इस लुक को उन्होंने ब्लू हील्स के साथ कंप्लीट किया था।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो कैटरीना और अक्षय की जोड़ी ‘सूर्यवंशी’ के साथ नौ साल बाद वापस आ रही है। इससे पहले ये दोनों ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘वेलकम’ और ‘तीस मार खान’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘सूर्यवंशी’ अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



