Bollywood Actor लक्ष्मण सिंह राजपूत ने रचाई पारंपरिक शादी, राजपूत और ब्रज संस्कृति में डूबा वायरल विवाह समारोह

Summary :

Actor laxman Singh Rajput Marriage: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता लक्ष्मण सिंह राजपूत हाल ही में अपनी दुल्हन रजनी राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पूरी तरह से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, जिसमें राजपूत और ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिली। Actor laxman Singh Rajput Marriage: आधुनिक नहीं, पूरी तरह देसी अंदाज आजकल जहां फिल्मी सितारे विदेशों में लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं, वहीं लक्ष्मण सिंह राजपूत ने परंपरा को प्रायोरिटी दी। उन्होंने गांव और परिवार के बीच धार्मिक चैटिंग मंत्रास और सात फेरे लेकर शादी की, जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। Laxman…

Actor laxman Singh Rajput Marriage: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता लक्ष्मण सिंह राजपूत हाल ही में अपनी दुल्हन रजनी राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी पूरी तरह से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, जिसमें राजपूत और ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Actor laxman Singh Rajput Marriage: आधुनिक नहीं, पूरी तरह देसी अंदाज

Actor laxman Singh Rajput Marriage
Actor laxman Singh Rajput Marriage ( Source : Social Media )

आजकल जहां फिल्मी सितारे विदेशों में लग्जरी डेस्टिनेशन वेडिंग करते हैं, वहीं लक्ष्मण सिंह राजपूत ने परंपरा को प्रायोरिटी दी। उन्होंने गांव और परिवार के बीच धार्मिक चैटिंग मंत्रास और सात फेरे लेकर शादी की, जिससे लोग काफी प्रभावित हुए।

Laxman Singh Rajput wedding: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Laxman Singh Rajput wedding
Laxman Singh Rajput wedding ( Source : Social Media )

शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। फैंस ने इस शादी को “रियल इंडियन वेडिंग” बताते हुए जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि इस तरह की शादी भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाती है।

Rajput culture wedding: दूल्हा-दुल्हन का रॉयल लुक

Rajput culture wedding
Rajput culture wedding ( Source : Social Media )

शादी में लक्ष्मण सिंह राजपूत सफेद शेरवानी और लाल पगड़ी में नजर आए, जो राजपूत परंपरा का प्रतीक है। वहीं दुल्हन रजनी राजपूत लाल लहंगे और पारंपरिक गहनों में बेहद खूबसूरत दिखीं। दोनों का लुक लोगों को काफी पसंद आया।

Laxman Singh Rajput Marriage News : परिवार और करीबी दोस्त रहे मौजूद

Rajni Rajput Wedding Photos
Rajni Rajput Wedding Photos ( Source : Social Media )

इस शादी समारोह में परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए। समारोह को निजी रखा गया और धार्मिक रीति-रिवाजों पर खास ध्यान दिया गया। लक्ष्मण सिंह राजपूत की यह शादी एक संदेश भी देती है कि आधुनिक दौर में भी परंपरा और संस्कृति की अहमियत बनी हुई है। उनकी यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है कि शादी सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि संस्कार और परंपरा का उत्सव भी हो सकती है।

Read More: OTT पर धमाल! ‘Bandwaale’ से लेकर ‘Kohrra 2’ तक इस हफ्ते रिलीज़ होंगी धांसू फिल्में और वेब सीरीज….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।