मां के निधन से टूटी एक्ट्रेस Sana Khan, रो-रोकर हुआ बुरा हाल, सामने आया वीडियो

Summary :

टेलीविज़न एक्ट्रेस रह चुकी Sana Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बता दें, सना की मां सईदा बेगम का 24 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. अपनी मां के बेहद करीब रहीं सना का इस खबर से काफी बुरा हाल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सना अपनी मां की अंतिम विदाई के दौरान फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। ये सीन इतना इमोशनल है कि देखने वालों की भी आंखें नम जाएंगे। मां के निधन की दी जानकारी ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं Sana Khan ने खुद…

sana khan

टेलीविज़न एक्ट्रेस रह चुकी Sana Khan पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बता दें, सना की मां सईदा बेगम का 24 जून को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. अपनी मां के बेहद करीब रहीं सना का इस खबर से काफी बुरा हाल है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सना अपनी मां की अंतिम विदाई के दौरान फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। ये सीन इतना इमोशनल है कि देखने वालों की भी आंखें नम जाएंगे।

मां के निधन की दी जानकारी

ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह चुकीं Sana Khan ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के निधन की सूचना साझा की। उन्होंने लिखा, “इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिउन। मेरी प्यारी मां, मिसेज सईदा, खराब स्वास्थ्य से जूझने के बाद अल्लाह के पास लौट गई हैं।” इसके साथ ही उन्होंने नमाज-ए-जनाजा की जानकारी भी दी और अपने फॉलोअर्स से दुआ की अपील की।

sana khan

अंतिम संस्कार का वीडियो वायरल

Sana Khan की मां के अंतिम संस्कार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फेमस पैपराजी पेज विरल भयानी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सईदा बेगम के पार्थिव शरीर को लोगों द्वारा कंधा दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, पास ही खड़ीं सना खान का रो-रोकर बुरा हाल है। वह इस हद तक दुखी हैं कि खड़े रहना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है और वे बैठ जाती हैं। वहां मौजूद महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती नजर आती हैं।

मां के पास बैठी दिखीं सना

इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें सना खान एंबुलेंस के अंदर अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बैठी दिखती हैं। उनकी आंखें बंद हैं और चेहरे पर गहरा शोक साफ झलकता है। इस भावुक पल को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी Sana Khan के लिए संवेदना जता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि मां का जाना एक ऐसा खालीपन है जिसे कोई भर नहीं सकता।

लंबे समय से बीमार

जानकारी के अनुसार, Sana Khan की मां सईदा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था और वे इलाज करवा रही थीं। सना अक्सर अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं, जिनसे उनकी बॉन्डिंग का अंदाजा लगाया जा सकता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों ने दी सांत्वना

सना खान के इस दुखद समय में इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। कई सितारों ने उनके पोस्ट पर संवेदना जताई और ईश्वर से प्रार्थना की कि सना को इस दुख को सहने की ताकत मिले। Sana Khan, जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपना लिया है, अब इस मुश्किल समय से उबरने की कोशिश कर रही हैं। मां का जाना उनके जीवन में एक बहुत बड़ा खालीपन छोड़ गया है।

ये भी पढ़े: Mika Singh ने Diljit Dosanjh के खिलाफ लिखा लंबा नोट, फिल्म Sardaar Ji 3 के कारण बताया Fake Singer

Yashika Jandwani