बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला लेकिन पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसे एवरेज परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इससे पहले शाहिद कपूर फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ में भी दिखाई दिए थे।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘कॉकटेल 2’ का प्रदर्शन?

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई की है। बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये था। फिल्म अभी भी कुछ सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
‘अदल-बदल’ के लिए शाहिद कपूर ने कम की फीस
I’m done with Shahid now
After giving trash like Deva, O romeo, Cocktail2
-Now he is ready with Adal-Badal
-He’s doing same mistake again and again pic.twitter.com/KBUw7S4BUD— Kachra सेठ (@rokumar439) July 6, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कॉकटेल 2’ के औसत प्रदर्शन के बाद शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म ‘अदल-बदल’ को लेकर आने वाले हैं, जिसमें उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी कहानी आत्माओं की अदला-बदली (बॉडी स्वैप) के दिलचस्प और एंटरटेनिंग कॉन्सेप्ट पर बेस्ड बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘बधाई हो’ और ‘मैदान’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। वहीं आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट का निर्माण सुनीर खेतरपाल कर रहे हैं और इसे Amazon MGM Studios के कोलेबोरेशन के साथ बनाया जा रहा है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर क्रिटीक्स का मानना है कि ये फिल्म भी एक डिज़ास्टर जैसी साबित हो सकती है। क्योंकि अगर हम शाहिद की लास्ट फिल्मों की बात करें तो उनमें देवा, ओ रोमियो और कॉकटेल 2 जैसी कई फिल्में शामिल हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं दिखाया था, जैसा की इनसे उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इन फिल्मों के पीटने के बाद भी शाहिद वैसी ही फिल्में दोबारा क्यों कर रहे हैं, ये किसी के समझ में नहीं आ रहा है। शाहिद की पीचने वाली फिल्मों के पीछे का कारण पुराना कॉन्सेप्ट और पहले से देखी हुई चीजों को माना जा रहा है और ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अदल-बदल’ भी उस ही लिस्ट में शामिल होती दिखाई दे रही है।
कितनी फीस लेंगे शाहिद कपूर?

कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि ‘अदल-बदल’ के लिए शाहिद ने फीस में कटौती की है। जानकारी के मुताबिक शाहिद कपूर ने ‘अदल-बदल’ के लिए करीब 18 करोड़ रुपये की फीस पर सहमति जताई है। इसके अलावा, अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें बैकएंड डील के तहत मुनाफे में भी हिस्सा मिलेगा। वहीं, खबरों के अनुसार ‘कॉकटेल 2’ के लिए शाहिद कपूर ने लगभग 21 करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक की फीस ली थी। हालांकि, इन आंकड़ों को लेकर निर्माताओं या एक्टर की ओर से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
Read More: Diljit Dosanjh की ‘सतलुज’ पर फिर लगा बैन, ZEE5 से हटाई गई फिल्म- जानें क्यों?
















