बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण हाल में आई कुछ खबरों के लेकर चर्चाओं में है। खबर आई की आदित्य नारायण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है, अब उनके पास अपने सर्वाइवल तक के पैसे नहीं है और उनके अकाउंट में बस 18 हज़ार रूपए ही बाकी है और अगर ये भी ख़त्म हो गए तो उन्हें अपनी बाइक बेच कर गुज़ारा करना पड़ेगा।
आदित्य की आर्थिक तंगी वाली ये खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। लेकिन अब आदित्य ने इन सारी खबरों को गलत बताते हुए उनके बयान को गलत तरह से पेश करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ने ऐसी किसी भी स्थिती में होने की बात को नकारा है।

आदित्य ने कहा, ‘मैं शॉक्ड था, मेरे पास मदद के लिए काफी सारे लोगों के कॉल आने लगे, इंडस्ट्री से जुड़े मेरे कई दोस्तों ने मुझे मदद ऑफर की। ये सब देखकर मैं थोड़ा टच्ड भी हुआ, मुझे पता चला कि हां मेरे दोस्तों को सच में मेरी परवाह है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बाकी सबकी तरह मेरे लिए भी ये मुश्किल वक्त रहा क्योंकि हम घर पर बैठे थे, लेकिन बैंकक्रप्ट वाली बात झूठ है, मेरे बात को गलत तरीके से छापा गया। सब कुछ ठीक है।’

आदित्य ने कहा, ‘वो इंटरव्यू करीब एक से डेढ़ महीने पहले लिया गया था, ऑफिस के बारे में बातचीत करते हुए मैंने यूं ही बता दिया कि लॉकडाउन से पहले मैंने एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। सेलेब्रिटी होने के बावजूद बाकी सब की तरह मुझे भी ईएमआई के बारे में सोचना पड़ेगा अगर लॉकडाउन एक्सटेंड होता है तो। मैंने यूं ही मज़ाक में कह दिया था कि अब 5 लाख ईएमआई में कट गए मेरे पास सिर्फ 18 हज़ार रुपए बचे हैं। इसका मतलब ये नहीं था कि मैं बैंक्रप्ट हो गया हूं, या मेरे पास पैसे नहीं हैं। मैं दो दशक से काम कर रहा हूं मेरे पास पैसे कैसे नहीं होंगे? इस बात पर मज़ाक में आदित्य ने कहा, ‘मेरे ससुराल वाले भी सोच रहे होंगे कि हमारी शादी में अब उन्हें गिफ्ट्स कैसे मिलेंगे’।


Download Android App
Download iOS App



