Adnan Sami Controversy: सिंगर अदनान सामी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, फॅमिली फंक्शन का है मामला

Summary :

Adnan Sami Controversy: बॉलीवुड के मशहूर गायक Adnan Sami अपनी सुरीली आवाज और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, हालांकि इस बार वो एक धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की लावण्या सक्सेना ने अदनान सामी और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला 28 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई के लिए आया, जहां से अदालत ने इंदरगंज थाना प्रभारी और एसपी ग्वालियर से मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। Adnan Sami Controversy सिंगर अदनान सामी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप प्रसिद्ध गायक…

Adnan Sami Controversy: बॉलीवुड के मशहूर गायक Adnan Sami अपनी सुरीली आवाज और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, हालांकि इस बार वो एक धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की लावण्या सक्सेना ने अदनान सामी और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला 28 अक्टूबर को कोर्ट में सुनवाई के लिए आया, जहां से अदालत ने इंदरगंज थाना प्रभारी और एसपी ग्वालियर से मामले की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

Adnan Sami Controversy

सिंगर अदनान सामी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Adnan Sami Controversy
Adnan Sami Controversy( Source: Social Media)

प्रसिद्ध गायक अदनान सामी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह मामला न्यायालय में पहुंचा है, जहां अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। यह मामला लगभग तीन साल पुराना है, जब ग्वालियर की एक महिला, लावण्या सक्सेना, ने एक कार्यक्रम के लिए गायक अदनान सामी की टीम से संपर्क किया था और वह 27 दिसंबर 2022 को ग्वालियर में कार्यक्रम कराना चाहती थी। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने पेशगी के तौर पर 17 लाख 62 हजार रुपए का भुगतान किया था। बाद में कार्यक्रम नहीं हुआ और राशि भी वापस नहीं हुई, इसी मामले में अदनान सामी पर यह आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम आयोजित करने वाली लावण्या सक्सेना ने दी गई रकम वापस करने के लिए काफी कोशिश की, तो सिंगर अदनान सामी की टीम ने सहयोग नहीं किया और पैसा भी वापस नहीं किया, साथ ही आगे कार्यक्रम करने पर जोर दिया। इस मामले को लेकर आयोजक पुलिस के पास गए मगर पुलिस ने सहयोग नहीं किया। इस पर आयोजक की ओर से जिला न्यायालय में परिवार दायर किया गया है। इस पर न्यायालय की ओर से पुलिस को नोटिस जारी कर स्टेटस रिपोर्ट तलब की गई है।

फॅमिली फंक्शन का है मामला

Adnan Sami Controversy
Adnan Sami Controversy( Source: Social Media)

दरअसल, सिंगर Adnan Sami का कार्यक्रम आयोजित किया जाना था और इसके लिए तय हुआ था कि कार्यक्रम के एवज में लगभग 32 लाख रुपए दिए जाएंगे और कार्यक्रम से पहले 17 लाख 62 हजार का भुगतान किया गया। कार्यक्रम रद्द हो गया और आगे की तारीख आपसी सहमति से तय नहीं हो पाई। साथ ही कार्यक्रम से पहले दी गई राशि भी वापस नहीं हुई। न्यायालय की ओर से दिए गए निर्देश पर पुलिस को यह बताना होगा कि आयोजक ने शिकायत की थी, उस पर कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की गई।

Also Read: Nysa Recreates Kajol Look: निसा ने माँ काजोल का लुक किया कॉपी, ओरी संग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।