कुंडली भाग्य के बाद धीरज धूपर ने झलक दिखला जा ने भी तोडा नाता?, क्या है इस बड़े फैसले की वजह?

Summary :

हैंडसम हंक धीरज धूपर पॉपुलर शो कुंडली भाग्य मे करण लूथरा का किरदार निभाकर एक्टर घर- घर मे मशहूर हो गए। इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद अचानक से एक्टर ने शो क्विट करने का फैसला ले लिया। लेकिन अब एक बार फिर धीरज धूपर से जुडी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्टर ने अब झलक दिखला जा को भी अलविदा कह दिया है।

हैंडसम हंक धीरज धूपर टीवी इंडस्ट्री पर इस वक़्त राज कर रहे है। पॉपुलर शो कुंडली भाग्य मे करण लूथरा का किरदार निभाकर एक्टर घर- घर मे मशहूर हो गए। इतनी पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद अचानक से एक्टर ने शो क्विट करने का फैसला ले लिया। इस फैसले ने धीरज के फैंस को एक बड़ा झटका दिया था। इस दुख से फैंस अभी उभर ही रहे थे कि एक और बड़ी शॉकिंग खबर सामने आ गयी है। 
आपको बता दे, कुंडली भाग्य छोड़ने के बाद धीरज धूपर इन दिनों फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ मे नज़र आ रहे थे। इस शो मे उनके डांस ने एक बार फिर ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया। लेकिन अब एक बार फिर धीरज धूपर से जुडी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 
खबरों की माने तो एक्टर ने अब झलक दिखला जा को भी अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स कि माने तो, धीरज धूपर बीते मंगलवार से सेट पर नहीं आए हैं और न ही वो प्रैक्टिस कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, धीरज धूपर शो ‘शेरदिल शेरगिल’ और ‘झलक दिखला जा’ के शूट को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं। 
दोनों शो एक साथ करने कि वजह से उनके पास बहुत कम समय बचता है। जिसकी वजह से वो थकान महसूस करते हैं, जिसके बाद धीरज ने शो को क्विट करने का फैसला लिया। वही, धीरज धूपर को बीते हफ्ते सेट पर चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उनकी परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ा था। 

खबरों की माने तो, अभी एक्टर की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। ऐसे मे झलक दिखला जा 10 को शुरू मे ही धीरज धूपर शो से बाहर हो गए है। उन्होंने टीम को एक वीडियो मैसेज भेजकर अपनी कंडीशन साफ़- साफ़ बता दी है।

Desk Team