क्या एक बार फिर से कपिल-सुनील के बीच में टूट रहीं हैं घमंड की दीवारें

Summary :

NULL

काफी लंबे समय के बाद कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ मे वापस देखने को दर्शक बेकरार हैं। 2017 मार्च में ऑस्टे्रलिया से फ्लाइट से लौटते समय सुनील से हुए झगड़े के बाद सुनील और कपिल अलग हो गए थे। इसके बाद से वह लगातार कपिल और सुनील के बीच सोशल मीडिया से लेकर कई इंटरव्यू में तल्खियां देखने को मिली थी। लेकिन इनके फैंस इन दोनों को वापस साथ देखने की लगातार गुजारिश करते रहे हैं।

सब ठीक हो रहा कपिल-सुनील के बीच

लेकिन अब ऐसा लगता है कपिल-सुनील के बीच सब कुछ ठीक हो रहा है। हाल ही में दोनों की ट्विटर पर हुई बातचीत से तो ऐसा ही लगता है। इस झगड़े को सुलझाने की कोशिश सबसे पहले कपिल शर्मा की तरफ से हुई है। उन्होंने सुनील ग्रोवर को उनकी फिल्म पटाखा के लिए ट्विटर पर बधाई दी।

कॉमेडियन ने ट्वीट कर लिखा- ”बधाई और शुभकामनाएं पाजी। मेरे फेवरेट विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज मैम और पटाखा की पूरी टीम को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।”

कपिल के ट्वीट पर सुनील ने जवाब देते हुए लिखा- ”धन्यवाद भाई जी आपकी शुभकामनाओं के लिए। सन ऑफ मंजीत सिंह के लिए ऑल द बेस्ट।आपको सफलता मिले।” बता दें कपिल शर्मा ने अपने प्रोडक्शन तले पंजाबी फिल्म Son of Manjeet बनाई है। ये 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने जा रही है।

वहीं सुनील ग्रोवर ने कहा, ‘हम दोनों ने साथ में खूबसूरत शो किया है और लोगों को खूब हंसाया है लेकिन इस समय मैं अपनी फिल्मों में व्यस्त हूं इसीलिए मैं अभी यह नहीं बता सकता कि मैं और कपिल शर्मा दोबारा कब काम करेंगे ?’ सुनील ग्रोवर ये भी कहा कि वो अभी अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सुनील ने इस बारे में कहा ‘साल 2019 तक मैं लगातार फिल्मों में ही व्यस्त हूं। ऐसे में टीवी के लिए वक्त निकालना मेरे लिए मुश्किल होगा। मैं यह नहीं कह रहा कि मैं टीवी नहीं करूंगा लेकिन व्यस्तता ऐसी है कि मैं टीवी का कोई भी शो ज्वाइन नहीं कर पाऊंगा। बता दें दोनों बेहतरीन कॉमेडियन की ट्विटर पर हुई इस बातचीत के बाद अब ऐसा लगता है कि उनके रिश्ते बेहतर हो रहे हैं।

Desk Team