टेलीविजन इंडस्ट्री के गलियारों से वैसे तो आए दिन किसी ना किसी की लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। टीवी की दुनिया में को-स्टार्स का एक दूसरे के साथ काम करते हुए रिलेशनशिप में आना कोई नई बात नहीं है। अक्सर ही टीवी स्टार्स सीरियल में काम करते हुए एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते है और कुछ कपल्स तो शादी तक भी पहुंच जाते हैं। वहीं इस बार भी एक नया कपल अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

ये कपल और कोई नहीं बल्कि बलिक वधू 2 के कोस्टार शिवांगी जोशी और रणदीप राय हैं। खबरें है कि शिवांगी और रणदीप एक दूसरे को पिछले 3 महीनों से डेट कर रहे हैं। वैसे तो इन दोनों ये खबरें कुछ वक्त पहले भी सामने आई थी उस वक्त दोनों ने ही इन खबरों को अफवाहा बताया था मगर इस बार दोनों से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई जिसने एक बार फिर दोनों की डेटिंग खबरों को हवा मिल गई है।

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि शिवांगी जोशी और रणदीप राय का रिश्ता अफवाह नहीं बल्कि सच हैं। खबर के मुताबिक, दोनों के सूत्रों ने बताया है कि रणदीप और शिवांगी टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के सेट पर मिले थे और वहीं से उनकी लव स्टोरी भी शुरु हुई थी। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि शिवांगी और रणदीप पिछले तीन महीनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

शिवांगी और रणदीप को कई बार एक दूसरे के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया है और दोनों की बॉन्डिंग भी पहले से काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रही है। जब भी टाइम मिलता है तो दोनों जिम भी साथ आते जाते हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले जब इन दिनों के लिंकअप की खबरें सामने आई थी तो उस वक्त दोनों की इन खबरों का गलत बताया था।

शिवांगी ने रणदीप संग डेटिंग की खबरों के लेकर कहा था कि ‘नहीं, यह सच नहीं है। मुझे नहीं पता कि ये सब खबरें कहां से आ रही हैं।’ वहीं रणदीप ने भी शिवांगी संग रिलेशन की खबरों पर जवाब देते हुए कहा था कि ‘शिवांगी और मैं सिर्फ दोस्त हैं। मेरे बहुत कम दोस्त हैं और वह उनमें से एक शिवांगी भी है।


Download Android App
Download iOS App



