Pahalgam Attack के बाद सिंगर Arijit Singh कैंसिल किया अपना कॉन्सर्ट, पोस्ट कर दी जानकारी!

Summary :

अरिजीत सिंह ने पहलगाम हमले के बाद चेन्नई कॉन्सर्ट कैंसिल किया

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सिंगर अरिजीत सिंह ने चेन्नई में होने वाला अपना कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस निर्णय की जानकारी दी और टिकट होल्डर्स को रिफंड का आश्वासन दिया। अरिजीत के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। इस घटना ने देशवासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। निर्दोष पर्यटकों पर हुए इस हमले ने हर किसी को दुखी कर दिया है। हमले के बाद लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने दुख के मौके पर एक बड़ा फैसला लेते हुए अपना अपकमिंग चेन्नई कॉन्सर्ट रद्द कर दिया है।

कैंसिल किया कॉन्सर्ट

बता दें सिंगर अरिजीत सिंह ने यह जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दी। उन्होंने लिखा कि हाल ही में पहलगाम में घटी दुखद घटना को देखते हुए आयोजकों और कलाकारों ने मिलकर निर्णय लिया है कि 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाला कॉन्सर्ट अब आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को सभी के साथ शेयर करते हुए यह भी बताया कि टिकट खरीदने वाले सभी लोगों को जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा।

Arijit Singh

जल्द ही रिफंड मिल जाएगा

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “घटना की गंभीरता को देखते हुए हमने यह निर्णय लिया है। हम सभी टिकट होल्डर्स को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि उन्हें जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। इसके साथ ही सिंगर ने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए टिकट होल्डर्स events@district.in कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। आप सभी के सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद।”

Arijit Singh पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Karanveer Mehra ने सुनाई कविता, यूजर्स बोले: नफरत फैलाना बंद करो

अरिजीत के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनकी संवेदनशीलता और देश के प्रति जिम्मेदारी के भाव को सराह रहे हैं। कई फैंस ने लिखा कि आज जब देश दुख में है, ऐसे समय में यह कदम सही और सम्मानजनक है।

Arijit Singh

निर्दोष लोगों की गई जान

बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। बताया गया कि आतंकियों ने टूरिस्ट बस को निशाना बनाया और लोगों को धर्म के आधार पर पहचानकर हमला किया। इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। देश के हर कोने में इस घटना की निंदा हो रही है। वहीं बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Yashika Jandwani