बॉलीवुड में लगता है शादी के सीजन शुरू हो गया है। इस साल की सबसे बड़ी शादी रही रणबीर और आलिया की शादी और अब लगता है आलिया रणबीर के साथ बॉलीवुड में शादी का सीजन शुरू हो गया है।

बॉलीवुड अभिनेता साइरस साहूकार ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहरा के साथ शादी कर ली है। आपको बता दे की जब रणबीर और आलिया की शादी में पूरा मीडिया बिजी था तभी यानी 15 अप्रैल को साइरस ने अपनी फॅमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी कर ली। साइरस और वैशाली बीते 6 सालो से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब जाकर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

रणबीर आलिया के बाद अब साइरस और वैशाली की शादी मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे है। साइरस की शादी में उनके बॉलीवुड के करीबी दोस्त भी शामिल हुए। शादी में मिनी माथुर, कबीर खान, साहिल सांगा, और समीर कोच्चर खूब नाचते गाते और एन्जॉय करते नज़र आय। शादी काफी सिंपल रही मगर खुशहाल भी रही। शादी में साइरस ने सफ़ेद शेरवानी पहनी तो वही उनकी दुल्हन वैशाली लाल सुर्ख जोड़े में नज़र आयी।

साइरस के दोस्तों ने शादी से जुडी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की जिसमे वह खूब मस्ती करते नज़र आ रहे है। न सिर्फ साइरस के दोस्त बल्कि साइरस भी शादी के मौके पर झूमते नज़र आय। शादी की तरवीरो से साफ़ पता चल रहा है की सिंपल होने के साथ साथ वह कितनी रॉयल भी रही। आपको बता दे की साल 2016 में साइरस ने मिस मालिनी के एक इंटरव्यू में अपने और वैशाली के रिश्ते का खुलासा किया था।

साइरस के फिल्मी करियर के बारे में बात करे तो उन्होंने फिल्म ओम जय जगदीश से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह ‘आयशा’, ‘दिल्ली 6’ , ‘लव ब्रेअकेउप ज़िन्दगी , ‘मस्का’ और हाली ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कौन बनेगी मिस शिखावटी’ में नज़र आये थे।


Download Android App
Download iOS App



