इन दिनों छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में मानों वेडिंग सीजन चल रहा हो। एक के बाद एक किसी न किसी की शादी की खबर सामने आ रही है। अब इसी बीच एक और जोड़ी का नाम जुड़ने वाला है। बता दें, आलिया और रणबीर की शादी के बाद अब सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है दोनों जल्द ही शादी के बंधंन में बंध सकते हैं।

एक खबर के अनुसार दावा किया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल, दोनों कपल की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। आपको ये भी बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस दोनों को जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर राहुल की शादी इस साल की ‘बिग फैट बॉलीवुड वेडिंग’ होने वाली है। साथ बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2022 की विंटर में शादी करेंगे।

जानकारी के अनुसार शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। दंपति के माता-पिता आथिया और केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो केएल राहुल और अथिया शेट्टी 2022 यानि इस साल के लास्ट तक शादी कर लेंगे। वहीं दोनों की लव स्टोरी के बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी वक्त से बातें होती रही हैं।

दरअसल, सुनील शेट्टी का परिवार साउथ इंडियन हैं और केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में अथिया और केएल राहुल की शादी दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार हो सकती है। हालांकि, इन खबरों पर सुनील शेट्टी की अब तक कई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुनिल शेट्टी पहले भी कई बार अपने परिवार के बारे में चल रही खबरों को सामने ला चुके है।

साथ ही जब इस बारे में सुनील शेट्टी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की तो वो इस सवाल पर चुप रहे हैं। अथिया और केएल राहुल हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी वोकल रहे हैं। और अब ये किसी से छुपा भी नहीं रह गया है, क्योंकि दोनों ही अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फोटोज़ और वीडियों शेयर करते रहते हैं। फैन्स को भी दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती है। साथ ही दोनों एक आई वियर का ब्रांड एंडॉर्स भी करते है।


Download Android App
Download iOS App



