‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट सीजन काफी शानदार रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बाद, शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला शो में लीड रोल में आए। हालांकि, शहजादा और समृद्धि की केमिस्ट्री के प्रशंसकों के प्यार में पड़ने के बाद, निर्माताओं ने मेल लीड को बदलने का फैसला किया। शहजादा धामी के बाहर होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। उनके साथ, प्रतीक्षा होनमुखे को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। ऐसी अफवाहें थीं कि शहजादा और प्रतीक्षा डेटिंग कर रहे थे। अब, प्रतीक्षा होनमुखे ने इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।
- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट सीजन काफी शानदार रहा
- शहजादा धामी के बाहर होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया
- ऐसी अफवाहें थीं कि शहजादा और प्रतीक्षा डेटिंग कर रहे थे
प्रतीक्षा होनमुखे ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
टेली टॉक के साथ एक इटंरव्यू में, प्रतीक्षा होनमुखे ने शहजादा धामी संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की भूमिका निभाने वाले शहजादा धामी को वो डेट नहीं कर रही हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वह उनके साथ अच्छी बॉन्ड शेयर करती हैं क्योंकि वह वो इस शो के सेट पर उनके पहले दोस्त थे।’
शहजादा धामी पर बोली प्रतीक्षा होनमुखे
प्रतीक्षा होनमुखे ने कहा,’शहजादा धामी ने जिस तरह से मेरी मदद की जिस तरह से वह मेरे साथ थे, उस वजह से हमारे बीच एक अच्छी बॉन्ड बन गई। यदि आप किसी व्यक्ति के साथ खुश और कॉम्फ्टेबल हैं तो ये बहुत नोर्मल बात है कि आपके रिश्ते अच्छे हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।’
प्रतीक्षा होनमुखे का नया शो
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एपिसोड के बाद प्रतीक्षा होनमुखे को अब एक और टीवी धारावाहिक मिल गया है। ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ में नजर आ रही हैं। शहजादा ने प्रतीक्षा को नए शो में काम मिलने पर सोशल मीडिया पर बधाई भी दी है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बाद उन्होंने अभी तक अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App





