आपदा के बाद उत्तराखंड के लोगों के लिए बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने जताया दुख

Summary :

हाल ही में देश में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां कई लोगो की जान गई वही, कुछ लोग लापता हो गए। दरअसल, रविवार 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई। एनडीआरएफ और सेना की टीम राहत के काम में जुटी हुई है। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी इस आपदा में उत्तराखंड के लोगों की सलामती की दुआ की है।

हाल ही में देश में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां कई लोगो की जान गई वही, कुछ लोग लापता हो गए। दरअसल, रविवार 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई। एनडीआरएफ और सेना की टीम राहत के काम में जुटी हुई है। इस बीच बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी इस आपदा में उत्तराखंड के लोगों की सलामती की दुआ की है।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने उत्तराखंड की आपदा पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने की खबर पर परेशान हूं। वहां सभी की सलामती की दुआ करती हूं।’

करीना कपूर खान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तराखंड में भयावह त्रासदी से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थनाएं कर रही हूं।’ 

वहीं करीना कपूर खान के अलावा सारा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर उत्तराखंड आपदा के लिए दुख जताया है। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, ‘चमोली के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। आशा है कि फंसे हुए या लापता लोगों को बचाकर और जल्द ही घर सुरक्षित लाया गया हो। इस विकराल त्रासदी का सामना करने के लिए उन्हें और बचाव दलों को शक्ति’। 
गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा, ‘उम्मीद है कि उत्तराखंड के चमोली और बाकी जिलों में ग्लेशियर फटने के बाद लोग सुरक्षित होंगे और किसी की जान नहीं गई होगी। लोगों, अधिकारियों और बचाव दल के लिए प्रार्थना करता हूं।’ 

ऐक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पहाड़ों पर हो रही छेड़छाड़ पर चिंता जताते हुए और हेल्पलाइन नंबर शेयर करते हुए लिखा, ‘हिमालय में बहुत सारे बांध बनाए जाने के कारण ऐसा हुआ है। चमोली के लोगों के लिए प्रार्थनाएं। कृपया मदद के लिए आपदा प्रबंधन सेंटर के नंबरों 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।’

सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।’ वही अक्षय कुमार ने भी इस पर दुख जताया।

भूमि पेडनेकर ने लिखा, ‘उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड और ग्लेशियर फटने के कारण प्रभावित हुए परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं। उम्मीद है कि जो भी लोग खतरनाक इलाकों में हैं वह पूरी सावधानी बरत रहे हैं। अपनी अगली स्टोरी में कुछ हेल्पलाइन नंबर शेयर कर रही हूं।’

नुसरत भरूचा ने आपदा पर दुख जताते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने की घटना पर दुखी हूं जिसके कारण 150 मजदूर लापता हो गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं।’

Desk Team