सालों बाद ‘मुन्नी’ करेंगी कमबैक, Ayushmann Khurrana की फिल्म में दिखेंगा Malaika Arora के डांस का जलवा

Summary :

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘एन एक्शन हीरो’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर तो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन ट्रेलर में मलाइका की झलक को देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर जा पहुंची है। इस फिल्म में 4 साल बाद मलाइका का आइटम नंबर देखने को मिलने वाला है।

मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की
ग्लैमर एक्ट्रेसस की लिस्ट में शुमार है। मलाइका जो कुछ भी पहनती है वो एक तरह से
स्टाइल स्टेंटमेंट बन जाता है। मलाइका अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक सिजलिंग और बोल्ड
तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। मलाइका ने कई फिल्मों में अपने एक से
बढ़कर एक आइटम सॉग से लोगों को दिलों पर खूब कहर ढाया। बीते कई समय से मलाइका बड़े
पर्दे से दूर है, लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद मलाइका धमाकेदार वापसी करने को
तैयार है।

Malaika Arora Khan sizzles in 'Hello Hello' song from Pataakha

मलाइका ने अपने अब के करियर
में ऐसे ऐसे आइकॉनिग आइटम सॉग किए है, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। फिर चाहें
वो,
फिल्म ‘दिल से‘ का ‘छैंया छैंया‘ गाना हो, फिल्म ‘वेलकम‘ का ‘होठ रसीले‘ या फिर ‘दबंग‘ का ‘मुन्नी बदनाम हुई‘ । इन तमाम गानों में मलाइका ने अपने लटके झटकों से लोगों को अपना दिवाना बना
दिया। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म
‘पटाखा’ के गाने ‘हेलो हेलो’ में देखा गया था। अब 4 सालों बाद एक बार फिर से आयुष्मान खुराना
की फिल्म
‘एन एक्शन हीरो‘ में  मलाइका जबरजस्त आइटम स़ॉन्ग करती नजर आएंगी।

आयुष्मान खुराना स्टारर ‘एन एक्शन हीरो‘ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
इस फिल्म में  आयुष्मान का जबरजस्त एक्शन अवतार
देखने को मिल रहा है। ट्रेलर तो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन ट्रेलर में
मलाइका की झलक को देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर जा
पहुंची है। इस फिल्म में 4 साल बाद
मलाइका का आइटम
नंबर देखने को मिलने वाला है, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी
काफी ज्यादा बढ़ गई है।

An Action Hero' Trailer: Ayushmann Khurrana And Jaideep Ahlawat Lock Horns  In Filmy Cat-And-Mouse Chase - Entertainment

अनिरुद्ध अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ 2 दिसंबर को सिनेमाघरों
में रिलीज होने वाली है, जिसमें
आयुष्मान खुराना के साथ साथ जयदीप अहलावत भी
नजर आने वाले है। फिल्म में
आयुष्मान को एक्शन करते देखने का तो
लोग इंतजार कर ही रहे थे, लेकिन अब मलाइका अरोड़ा की एक झलक ने लोगों की बेताबी को
और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

Desk Team