रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘Singham Again’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने आते ही तहलका मचा दिया है। इस ट्रेलर में बॉलीवुड के सारे एक्शन स्टार नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। ट्रेलर की शुरुआत ‘बाजीराव सिंघम’ यानी अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री के साथ होती है। जबरदस्त एक्शन, ढेर सारे रोमांच के साथ ही इसमें जबरदस्त डायलॉग्स भी हैं। सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। ये रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे।
- रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘Singham Again’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया
- ट्रेलर की शुरुआत ‘बाजीराव सिंघम’ यानी अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री के साथ होती है
अर्जुन कपूर निभा रहे हैं खलनायक का किरदार
सिंघम की जबरदस्त सफलता के बाद 2014 में इस फिल्म के सीक्वाल ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने दस्तक दी। दोनों प्रोजेक्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर हिट के रूप में देखा गया। अब रोहित शेट्टी ‘सिंघम अगेन’ के साथ दर्शकों के बीच फिर लौट रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर भी एक खलनायक की भूमिका में हैं। इससे पहले रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज में देरी की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया था। उन्होंने स्पष्टीकरण देने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का सहारा लिया।


Download Android App
Download iOS App




