हॉलीवुड के क्रिस्टल की एंट्री हुई अजय देवगन की ‘Total Dhamaal’ में, फर्स्ट लुक रिलीज

Summary :

Total Dhamaal में अजय देवगन,अनिल कपूर,माधुरी दीक्षित,रितेश देशमुख,अरशद वारसी,जावेद जाफरी,संजय मिश्रा और पीतोबाश दिखाई देंगे।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म Total Dhamaal के साथ अब डबल कॉमेडी भी लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। Total Dhamaal में अजय देवगन,अनिल कपूर,माधुरी दीक्षित,रितेश देशमुख,अरशद वारसी,जावेद जाफरी,संजय मिश्रा और पीतोबाश दिखाई देंगे। लेकिन हॉलीवुड की क्रिस्टल के जुडऩे से फिल्म को लेकर और भी बैचेनी बढ़ गई है।

Total Dhamaal

बता दें कि फिल्म Total Dhamaal को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि बेहतरीन कॉमेडी में क्रिस्टल के आने से और दोगुना मजा आ जाएगा।

 Total Dhamaal first look

अजय देवगन के साथ क्रिस्टल की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। अजय देवगन काफी लंबे वक्त के बाद इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया गया है। पोस्टर में अजय देवगन का लुक सबसे अलग है।

Total Dhamaal

इस फस्र्ट लुक में अजय देवगन के साथ हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल क्रिस्टल दिखाई दे रही है। क्रिस्टल अजय देवगन के कंधे पर बैठी हुई है। अजय देवगन ने अपने इस लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फिल्म का जल्दी ही टे्रलर रिलीज होने वाला है।

साथ ही ये कहा जा रहा है कि ये क्रिस्टल की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है।  आपकी जानकारी के लिए बता दें की क्रिस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हैंगओवर 2’, ‘जॉर्ज ऑफ द जंगल’ और ‘नाइट एट द म्यूजियम’ में नजर आ चुकी है ।

Total Dhamaal

सोनाक्षी का कैमियो…

फिल्म में 1977 में आई फिल्म इंकार का सुपरहिट क्लासिक गाना मूंगड़ा मूंगड़ा रिक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और अजय देवगन ठुमके लागते हुए नजर आएंगे। Total Dhamaal’ कॉमेडी फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी दूसरी फिल्म ‘डबल धमाल’ थी।  Total Dhamaal 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

 

Desk Team