Ajay Devgn की एक्शन पैक्ड Azaad का टीजर रिलीज, डेब्यू फिल्म में दिखा Rasha-Amaan का रोमांस

Summary :

‘सिंघम अगेन’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म ‘आजाद’ का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर में राशा थडानी और अमान डेब्यू कर रहे हैं.

अजय देवगन इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म सिंघम अगेन खूब धमाल मचा रही है. इसी बीच अजय ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी है. इस फिल्म का नाम है आजाद. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है.

राशा और अमन कर रहे डेब्यू

इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थड़ानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. टीजर रिलीज करते हुए अजय ने लिखा- हर जंग में, हर बहादुर योद्धा के साथ एक वफादार घोड़ा जरुर रहा है. फिल्म के टीजर की शुरुआत में बैकग्राउंड में सुनाई देती है- हल्दीघाटी में उस दिन एक तरफ महाराणा प्रताप की लगभग 8-9 हजार की फौज थी. तो दूसरी तरफ 40 हजार फौजी थे. लेकिन जो सबसे खास घोड़ा था वो खुद महाराणा प्रताप के पास था. हाथी जितना ऊंचा, मोर सी गर्दन, बिजली सी चाल, जब छलांग मारे तो पूरी घाटी लांघ के पार कर जाए.

फिल्म में वफादार घोड़े की कहानी पर फोकस किया गया है. अमन को टीजर में अच्छा स्पेस मिला है. वहीं राशा कुछ ही सीन में नजर आई हैं. वहीं अजय देवगन भी अपने रोल में जबरदस्त दिखे हैं. फैंस टीजर पर प्यार लुटा रहे हैं. बता दें कि फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है. मूवी जनवरी 2025 में थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म में डायना पेंटी भी नजर आएंगी. फिल्म को ग्रैंड लेवल पर बनाया गया है. फिल्म में बड़े लेवल पर सिनेमैटिक एडवेंचर देखने को मिलेगा.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।