बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार का सिक्का खूब चल रहा है और एक के बाद एक लगातार उनकी फ़िल्में हिट हो रही है। अक्षय कुमार जिस रफ़्तार से हिट फ़िल्में दे रहे है उम्मीद की जा रही है कि वो जल्द ही बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

आपको बता दें अपने जमाने में बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता राजेश खन्ना ने उस समय अपनी सफल फिल्मों से कई ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड बनाये है। अपने करियर की शुरुआत में राजेश खन्ना का जादू इस कदर चला था उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे आज तक कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया।

जी हां हम बात कर रहे है उस रिकॉर्ड की जो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ भी नहीं तोड़ पाए थे पर इस रिकॉर्ड के नजदीक जरूर पहुंचे थे। अब उम्मीद की जा रही है की राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड उनके दामाद अक्षय कुमार ध्वस्त कर सकते है।
हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे है वो है लगातार 15 हिट फ़िल्में देने का रिकॉर्ड, जो उन्होंने 1969 से लेकर 1971 तक यानि सिर्फ 2 सालों में बनाया था। ये रिकॉर्ड आज तक कोई स्टार नहीं तोड़ पाया है। वहीँ अक्षय कुमार अपने करियर के स्वर्णिम दौर में चल रहे है और उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म मिशन मंगल के हिट होने के बाद उन्होंने लगातार 10 हिट फ़िल्में दे दी है। अब राजेश खन्ना के रिकॉर्ड को तोड़ने के उन्हें 6 और हिट फ़िल्में देनी होंगी।

अक्षय कुमार की हिट फिल्मों का सिलसिला साल 2016 में आई फिल्म ‘एयरलिफ़्ट’ से शुरु हुआ था। एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 129 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद ‘हाउसफुल 3’ ने क़रीब 108 करोड़ , साल 2017 में आई ‘जॉली एलएलबी 2’ ने 117 करोड़, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ ने 133.60 करोड़, साल 2018 में आई ‘पैडमैन’ ने 79 करोड़, ‘गोल्ड’ ने 108 करोड़ और ‘2.0’ ने 188 करोड़ का बिज़नेस किया है।

इसी साल अक्षय कुमार अब तक दो हिट फ़िल्में दे चुके है जिनमे ‘केसरी’ ने 153 करोड़ का बिज़नेस किया है। हालिया रिलीज़ ‘मिशन मंगल’ ने रिलीज़ के बाद 114 करोड़ रूपए का बिज़नेस कर लिया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ हुई है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अक्षय कुमार जल्द करीना कपूर के साथ फिल्म गुड न्यूज़ और फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में नजर आएंगे। इसके बाद रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय धमाका करने वाले है।



Download Android App
Download iOS App



