Akshay Kumar Eye Surgery: Akshay Kumar के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। साल में 4 से 5 फिल्में करने वाले एक्टर ने फिलहाल अपने काम से छोटा ब्रेक लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आंखों की एक माइनर सर्जरी करवाई है, जिसके बाद वो कुछ समय आराम करेंगे और अपनी सेहत पर ध्यान देंगे।
Akshay Kumar In Hospital: अक्षय कुमार की हुई विजन करेक्शन सर्जरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की विजन करेक्शन सर्जरी 6 मई की सुबह हुई है। सर्जरी से पहले उन्होंने निर्देशक Anees Bazmee की फिल्म Keralam का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया था। इस फिल्म में उनके साथ Vidya Balan और Raashii Khanna भी नजर आएंगी।
Akshay Kumar News: अक्षय कुमार ने शूटिंग पूरी होने पर क्या कहा?

सूत्रों के अनुसार, अक्षय ने 5 मई को फिल्म की शूटिंग खत्म की थी और अगले ही दिन अपनी आंखों की सर्जरी करवाई। शूटिंग पूरी होने के बाद अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की थी और इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं होता। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की उनकी शानदार एनर्जी के लिए बहुत प्यार, और मेरी बेहतरीन को-स्टार्स विद्या बालन, राखी खन्ना, छोटा राजपाल और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास रहा।”
Akshay Kumar Eye Surgery: अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhoot Bangla को लेकर चर्चा में हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा एक्टर की दो और बड़ी फिल्में Welcome to the Jungle और Haiwaan भी इसी साल रिलीज होने वाली हैं, हालांकि उनकी रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। वहीं 2027 के लिए उनकी तीन फिल्में पहले से तय हैं, जिनमें Keralam, Vedat Marathe Veer Daudle Saat और Golmaal 5 शामिल हैं।
Read More: अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 से ‘राका’ का कनेक्शन आया सामने, इस खुलासे को जाननें के बाद दंग रह जाएंगे आप


Download Android App
Download iOS App




