जेएनयू में एमबीए दाखिले के लिए जल्द शुरू होगा दूसरा चरण, 15 मई तक पंजीकरण

Summary :

JNU MBA Admissions 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एमबीए प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई तक संपन्न होने की उम्मीद है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) वाला अगला चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी…

JNU MBA Admissions 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (एबीवीएसएमई) में प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एमबीए प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई तक संपन्न होने की उम्मीद है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रम के लिए पंजीकरण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) वाला अगला चरण जल्द ही शुरू होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी हो जाएगी और कक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। चयन मानदंड के अनुसार, प्रवेश उम्मीदवार के सीएटी स्कोर (70 प्रतिशत), समूह चर्चा (10 प्रतिशत) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (20 प्रतिशत) के आधार पर होगा।

अधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये शुल्क देना होगा। यह शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है, जबकि अनुसूचित जाति (एसी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Also Read: प्रेम संबंध या साजिश? अदालत ने बलात्कार के आरोपी को किया दोषमुक्त, पहचान छिपाने का आरोप गलत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।