अक्षय कुमार ने टी-सीरीज को दिया झटका, Aamir Khan ने इस एक्टर को ऑफर की ‘मुगल’

Summary :

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ से किनारा कर लिया है। सूत्रों की माने तो फिल्म के सह-निर्माता Aamir Khan 

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ से किनारा कर लिया है। जिसके बाद फिल्म के निर्माता लीड रोल के लिए किसी नए चेहरे की खोज कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के सह-निर्माता Aamir Khan  ने रणबीर कपूर से बात कि है।

बता दें कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म से इसलिए किनारा किया क्योंकि वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। जिस वजह से उन्होंने ‘मुगल’ से बैकआउट कर लिया। इस बात की पुष्टिï खुद अक्षय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है।

 

हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ”मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं। स्क्रिप्ट पर हमारी बात नहीं बन पाई।” गौरतलब है कि गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है।

जल्द ही गुलशन कुमार की बायोपिक में नजर आ सकते हैं आमिर खान

बॉलीवुड एक्टर Aamir Khan जल्द ही गुलशन कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे। टी सीरिज ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर गुलशन कुमार बायोपिक की जानकारी दी ।

ट्वीट में बताया गया है कि गुलशन कुमार की बायोपिक को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को जॉली एलएलबी फेम डायरेक्टर सुभाष कपूर फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। फिल्म 2019 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

https://www.instagram.com/p/BlvETTyAtAG/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

आपको बता दें कि साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी।

https://www.instagram.com/p/BluDWhgH3mC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Aamir Khan ने फिल्म निर्देशक-लेखक सुभाष कपूर से स्क्रिप्ट पर दोबारा से काम करने के लिए कहा था। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कुछ महीने पहले एक बयान में कहा था खबरों के अनुसार भूषण कुमार को लगता है कि रणबीर इस रोल के लिए फिट हैं।

इसके साथ ही वह अच्छे एक्टर हैं जिनकी मार्केट वेल्यू भी अच्छी है। मेकर्स को लगता है कि गुलशन कुमार का रोल अदा करने के लिए वह परफेक्ट रहेंगे।

 

उन्होंने इस आइडिया को एक्टर के साथ साझा किया है लेकिन अभी तक वे लोग किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान ने इस सिलसिले में रणबीर कपूर से मुलाकात भी की है और फिल्म के लिए हामी भराने की कोशिश भी कर रहे हैं।

मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय नही हूं आमिर खान

फिल्म में गुलशन कुमार के जीवन से जुडी कई घटनाओ से किया जाएगा रूबरू

आपकी जानकरी के लिए बता दें की इस फिल्म में गुलशन कुमार के जीवन से जुडी हुई कई घटनाओ को दिखाया जाएगा जैसे की वो कैसे एक जूस की दुकान लगाते लगाते एक म्यूजिक कंपनी के मालिक बन गए और अंडरवर्ल्ड के लोगो के द्वारा उनकी हत्या क्यों हुई ?

ऐसे कई राज़ है जो की इस फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद ही खुलेंगे और यह देखना दिलचस्प रहेगा की आमिर खान किस तरह गुलशन कुमार की इस भूमिका के साथ न्याय कर पाते है।

https://www.instagram.com/p/BlsQ24An2Aq/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

रणबीर हैं पहली पसंद:

खबरों की मानें तो पहले गुलशन के रोल के लिए Aamir Khan का भी सामने आ रहा था लेकिन फिल्म टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने साफ किया कि इस फिल्म में किसी युवा अभिनेता को साइन किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/BknQTx8FOq2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

भूषण ने कहा, ‘अभी तक हमने लीड रोल के लिए नाम फाइनल नहीं किया है लेकिन फिल्म में युवा अभिनेता ही लीड रोल निभाएगा।’ वहीं सूत्रों की मानें तो फिल्म में लीड रोल गुलशन कुमार के किरदार के लिए आमिर और भूषण कुमार की पहली पसंद रणबीर कपूर है।

 

इससे पहले जब एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर से और बायोपिक फिल्में करने पर सवाल किया गया था। तो उन्होंने कहा, ”मुझे चुनौतियां पसंद हैं। मुझे पता है कि एक्टर्स की जॉब 9-5 की नहीं होती है। मैं असाधारण चीजों का करना पसंद करूंगा। जो मेरे टैलेंट को उभारेंगी।

रणबीर कपूर की चर्चित फिल्म संजू साल 2018 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। बता दें कि फिल्म संजू की कहानी अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इन दिनों रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Ranbir Kapoor ने ‘संजू’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद ब्रैंड एंडोर्समेंट की दोगुनी की फीस

Desk Team