बॉलीवुड के सुपरस्टर अक्षय कुमार आज अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दरअसल एक्टर के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी मां अरुणा भाटिया इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह कर चल बसी हैं ऐसे में बर्थडे के खास दिन एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। गौरतलब है अक्षय का मां के बिना यह पहला जन्मदिन है।

खिलाड़ी कुमार ने शेयर की तस्वीर…
अपने बर्थडे के दिन अक्षय कुमार ने अपनी मम्मी के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा इसे इस तरह से कभी पसंद नहीं किया होगा। लेकिन मुझे यकीन है कि मां वहां से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे का गाना गा रही होंगी। आप सभी लोगों की संवेदनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जिंदगी चलती रहती है। अब अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
मालूम हो अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इसकी जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके दी। दरअसल, अरूणा बीते कुछ दिनों से बीमार थीं। जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

वैसे अक्षय कुमार शुरू से ही अपने परिवार के काफी ज्यादा करीब रहे हैं। वहीं उन्होंने करियर की शुरुआत के समय वह अपनी सफलता के लिए हमेशा अपने परिवार को श्रेय दिया करते थे। हालांकि,आज अपनी मां को खोने के बाद अक्षय के लिए यह बेहद दुखद पल है। बता दें, अक्षय अपनी मां के बेहद करीब थे जिसके बारे में वो अक्सर बताया करते थे।

खास बात अक्षय कुमार का बॉलीवुड में अब डंका बोलता है तभी तो एक्टर को खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। वैसे अक्षय कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में जगह में बनाई और आज उनकी लगभग हर फिल्म करोड़ों की कमाई करती है।


Download Android App
Download iOS App



