Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में होगा बड़ा धमाका, फिल्म में होंगे 1 नहीं कई विलेन

Summary :

Akshay Kumar Welcome 4: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Welcome’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने आधिकारिक तौर पर ‘Welcome 4’ बनने की पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई विलेन नजर आएंगे, जिससे कहानी में जबरदस्त कॉमिक टकराव देखने को मिलेगा। यह खबर सामने आते ही अक्षय कुमार के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ‘Welcome’ और ‘Welcome Back’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था, और अब मेकर्स इसे पहले से भी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी…

Akshay Kumar Welcome 4: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘Welcome’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने आधिकारिक तौर पर ‘Welcome 4’ बनने की पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई विलेन नजर आएंगे, जिससे कहानी में जबरदस्त कॉमिक टकराव देखने को मिलेगा।

यह खबर सामने आते ही अक्षय कुमार के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ‘Welcome’ और ‘Welcome Back’ जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था, और अब मेकर्स इसे पहले से भी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Akshay Kumar Welcome 4: फिल्म में होंगे कई विलेन, कॉमेडी के साथ एक्शन भी होगा बड़ा

Akshay Kumar Welcome 4
Akshay Kumar Welcome 4 ( Source: Social Media)

फिल्म के प्रोडूसर फिरोज नाडियाडवाला ने हाल ही में बताया कि ‘Welcome 4’ की स्क्रिप्ट एडवांस स्टेज पर है और इसमें कई खतरनाक लेकिन मजेदार विलेन देखने को मिलेंगे। कहानी में एक से ज्यादा डॉन होंगे, जिससे कॉमेडी और भी ज्यादा मजेदार बन जाएगी।

मेकर्स का कहना है कि जब अलग-अलग विलेन और पुराने किरदार आमने-सामने आएंगे तो हालात इतने मजेदार हो जाएंगे कि दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा। फिल्म में एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा, लेकिन इसकी असली पहचान वही पुरानी कॉमेडी और अजीबोगरीब हालात होंगे, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है।

Welcome 4 Movie Star Cast Update: उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू की वापसी से बढ़ेगा मजा

Welcome 4 Movie Star Cast Update
Welcome 4 Movie Star Cast Update ( Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में पुराने और पॉपुलर किरदारों की वापसी भी हो सकती है। इसमें उदय भाई, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू जैसे किरदार फिर से दिखाई दे सकते हैं।

इन किरदारों को पहले नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल ने निभाया था और दर्शकों को उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहद पसंद आई थी। अगर ये कलाकार फिर से साथ आते हैं तो फिल्म का मनोरंजन लेवल कई गुना बढ़ सकता है।

निर्माता का कहना है कि इन किरदारों और कई डॉन्स के बीच होने वाला टकराव “रिक्टर स्केल पर 10 जैसा धमाका” साबित हो सकता है। यही वजह है कि फैंस अभी से इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

Firoz Nadiadwala Welcome 4: ‘Welcome to the Jungle’ के बाद आएगी Welcome 4

Firoz Nadiadwala Welcome 4
Firoz Nadiadwala Welcome 4 ( Source: Social Media)

फिलहाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है।

इस फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट और बड़े पैमाने पर एक्शन व कॉमेडी देखने को मिलेगी। तीसरी फिल्म के रिलीज होने के बाद मेकर्स ‘Welcome 4’ पर तेजी से काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

मेकर्स ने यह भी सिग्नल दिया है कि आने वाली फिल्म में ग्लोबल म्यूजिक और अलग-अलग संस्कृतियों का मिक्सचर देखने को मिल सकता है, जिससे फिल्म का स्केल और भी बड़ा होगा। यानी साफ है कि ‘Welcome 4’ को सिर्फ एक सीक्वल नहीं बल्कि कॉमेडी का मेगा एंटरटेनमेंट पैकेज बनाने की तैयारी हो रही है।

Read More: Elvish Yadav पर Javed Khan का तीखा हमला! बोले – ‘कमज़ोरों को डराते हैं, ताकतवर के सामने बदल जाता है रवैया’..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।