बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार को सब ही जानते हैं। उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। आज के दौर में अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर हैं जो साल में एक साथ 5 फिल्में कर लेते हैं। और अक्षय की सारी ही फिल्में सुपरहीट साबित होती हैं। उनकी फिल्म हर तरह की होती हैं। वह कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ सीरियस फिल्में भी करते हैं।
अक्षय कुमार की जिंदगी का यह दौर काफी बहतरीन चल रहा है। उनके पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही काफी अच्छी चल रही हैं। बॉलीवुड केहैप्पी मैरिड कपल की लिस्ट में आते हैं अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना।
ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं जिनका नाम है आरव और नितारा। अक्षय कुमार अपनी फैमिली को पूरा टाइम देते हैं। अक्षय अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों पर जाते रहते हैं। कई बार अक्षय को उनकी फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है। वह हॉलीडे पर भी अपनी फैमिली के साथ नजर आते रहते हैं। एयरपोर्ट पर भी उन्हें कई बार स्पॉट किया गया है।
अगर आप किसी को भी इनकी फैमिली की मिसाल देकर एक पर्फेक्ट फैमिली बोलेंगे तो आप कुछ गलत नहीं बोलेंगे। इनकी बॉलीवुड में पर्फेक्ट फैमिली के तौर पर बोला जाता है। अक्षय की जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उनकी जिंदगी में ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले कई सारी बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की बातें आती रहती थीं। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन के साथ नाम जोड़ा गया था।
बात तो तब हैरानी की थी जब यह अफवाह सामने आई थी कि रेखा केसाथ भी उनके लिंगअप की बातें आ रही थीं। बता दें कि अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में बोला था कि उनका इन सबसे पहले भी एक प्यार था जो अधूरा रह गया था कभी पूरा ही नहीं हो पाया था। यह खुद अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था। क्या था अक्षय का इंटरव्यू पढि़ए।
अक्षय को था किस पर क्रश
हमें अक्षय का एक पुराना इंटरव्यू मिला था। उस समय अक्षय स्कूल में पढ़ते थे तो तब उनका पहला क्रश हुआ था। आपको बता दें कि अक्षय को अपनी ही टीचर पर क्रश हो गया था।
अक्षय को मराठी टीचर पर क्रश था
अक्षय का क्रश इतना था कि वह उसे शादी तक करना चाहते थे। अक्षय अपनी ही मराठी की टीचर से शादी करना चाहते थे।
अक्षय ने दोस्तों को बताया था इस क्रश के बारे में
अक्षय ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उस समय वह 6 ठी क्लास में पढ़तेे थे। अक्षय ने कहा था कि उन्होंने अपने दोस्त को बोला था कि वह अपनी उस टीचर से शादी करना चाहते हैं। तो टीचर ने जब हमें बात करते हुए देखा तो उसने मेरे दोस्त से पूछा कि क्या बात कर रहे हो।
मेरे दोस्त ने मैडम को सब बता दिया
अक्षय ने कहा कि मेरे दोस्त ने टीचर को सब कुछ बता दिया। मैं उनसे प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं।
टीचर ने पैरेंट्स को बुला लिया
उस मराठी टीचर ने मेरे पैरेंट्स को स्कूल में बुला लिया था। उसके बाद मुझे सजा मिली थी। यह बात मेरे लिए बहुत ज्यादा एंबेरसिंग था।
अक्षय के अफेयर
बहरहाल, आपको बता दें कि ट्विंकल से शादी करने से पहले अक्षय की कई एक्ट्रेस के साथ में अफेयर की खबरें उड़ चुकी हैं। सबसे पहले उनका नाम पूजा बत्रा के साथ जोड़ा गया। पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस फिलहाल बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें लोग फिल्म विरासत के कारण जानते हैं।
आयशा जुल्का
इसके बाद अक्षय और आयशा जुल्का के अफेयर की खबरें आईं। दोनों सितारों ने अपनी हिट बॉलीवुड फिल्म ”खिलाड़ी” के साथ सुपर स्टार बने। इस सफल फिल्म ने दोनों के बीच दोस्ती बढ़ाई ।
रवीना टंडन
रवीना टंडन के साथ अक्षय के प्रेम के किस्से लंबे समय तक चर्चाओं में रहे। दोनों ने कई फिल्में साथ-साथ कीं। रवीना टंडन से अफेयर की खबरें तो इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय इस बार वाकई शादी करने जा रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने अक्षय के टूटे दिल पर मरहम लगाने का काम किया और अक्की का दिल चुरा लिया। कहा जाता है कि दोनों के परिवार वाले भी इसके लिए राजी थे, लेकिन अक्षय एक बार फिर से ब्रेक अप कर चुके थे। अक्षय कुमार की पहनायी हुई अंगूठी बहुत दिनों तक शिल्पा शेट्टी की उंगली में भी देखी गई।


Download Android App
Download iOS App

















