बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में लगी हुई हैं। आलिया के पास इन दिनों फिल्मों की लाइन लगी हुई है। काम में बिजी आलिया इन दिनों पर्सनल लाइफ में भी परेशान चल रही हैं। बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आलिया परेशान चल रही हैं। वह रणबीर के साथ बिताहे लम्हों को याद करती रहती हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अंडरवॉटर स्वीमिंग करते हुए तस्वीर शेयर की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सबसे बेस्ट दिन था। तस्वीर में आलिया प्रिंटेड टू-पीस स्विमसूट में पूल के अंदर स्विम करती नजर आ रही हैं। फैन्स को आलिया की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है और वह उन्हें ‘जलपरी’ कह रहे हैं।
आपको बता दें कि आलिया कुछ समय पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर मालदीव गई थीं। जहां उन्हें ऐसी ही बिकिनी में पोज देते देखा गया था। 15 मार्च को ही आलिया ने अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनके मेंटर करण जौहर ने एक खास पार्टी रखी थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा सहित कई अन्य सेलेब्स भी नजर आए थे।

आलिया का जन्मदिन दूसरे मायनों में भी खास इसलिए बन गया था क्योंकि इस दिन उनकी आनेवाली फिल्म ‘आरआरआर’ से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इस फिल्म में आलिया सीता नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



