बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। आलिया अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर घूमने निकल जाती हैं। नए साल के मौके पर भी आलिया रणबीर कपूर के साथ घूमने गई थीं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस घूमने निकल गई हैं।

अब आलिया इन दिनों शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इस दौरान की एक्ट्रेस की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब ने बिकिनी की फोटो फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो बिकिनी की फोटो शेयर की है, उसमें वह समुद्र के किमारे बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- नीले समुद्र और एक मीन।
तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी फन के मूड में नजर आ रही हैं। बिकिनी के साथ काला चश्मा लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। आलिया भट्ट को आखिरी बार महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क टू में फैंस ने देखा था। इस फिल्म में उनके अलावा आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त की अहम भूमिका थी। हालांकि फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ में भी नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



