Allu Sirish का शादी से पहले अल्लू अर्जुन ने दी कॉकटेल पार्टी, देखे को मिला साउथ इंडस्ट्री का जमावड़ा

Summary :

Allu Sirish Wedding Cocktail Party: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने भाई अल्लू सिरिश की शादी से पहले ग्रैंड कॉकटेल फंक्शन को होस्ट कर रहे हैं. इस पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था और पार्टी में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए. वहीं, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा बेहद ग्लैमरस दिखीं. कॉकटेल पार्टी में अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी का जलवा देखने बेहद ही कमाल का देखे को मिला. बता दें कि ये दोनों क्यूट कपल 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की सगाई अक्टूबर 2025 में ही…

Allu Sirish Wedding Cocktail Party: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने भाई अल्लू सिरिश की शादी से पहले ग्रैंड कॉकटेल फंक्शन को होस्ट कर रहे हैं. इस पार्टी का ड्रेस कोड ब्लैक था और पार्टी में राम चरण अपनी पत्नी उपासना के साथ स्टाइलिश लुक में नजर आए. वहीं, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा बेहद ग्लैमरस दिखीं. कॉकटेल पार्टी में अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी का जलवा देखने बेहद ही कमाल का देखे को मिला. बता दें कि ये दोनों क्यूट कपल 6 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल की सगाई अक्टूबर 2025 में ही हो गई थी.

Allu Arjun Brother wedding: कॉकटेल पार्टी में श्रीलीला

Allu Sirish Wedding Cocktail Party
Allu Sirish Wedding Cocktail Party (Source: Social Media)

अल्लू अर्जुन के भाई की कॉकटेल पार्टी में एक्ट्रेस श्रीलीला भी अपने जलवे बिखेरती दिखाई दीं. इस दौरान वो पार्टी में शामिल गेस्ट के साथ पोज देती दिखीं और कॉकटेल पार्टी में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने चमकीले शर्ट के साथ ब्लैक कोट कैरी किया था. इसी के साथ सुनहरी बाल और गॉगल लगाए अल्लू अर्जुन पार्टी में छाते नजर आए.

Allu Sirish Nayanika Reddy Wedding: अल्लू सिरिश की पार्टी में गेस्ट

Allu Sirish Wedding Cocktail Party
Allu Sirish Wedding Cocktail Party (Source: Social Media)

अल्लू सिरिश की कॉकटेल पार्टी में साउथ स्टार्स के साथ कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे, पार्टी में सभी मस्ती के मूड में नजर आए. वहीं अल्लू सिरिश की कॉकटेल पार्टी में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और निधि अग्रवाल भी मस्ती करती नजर आईं. दोनों ही हसीनाएं अपने स्टाइल और लुक से पार्टी में छा गईं.

Allu Sirish Wedding Cocktail Party: क्या करते हैं अल्लू अर्जुन के भाई

Allu Sirish Wedding Cocktail Party
Allu Sirish Wedding Cocktail Party (Source: Social Media)

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश एक्टर और प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया है. उनके पिता अल्लू अरविंद भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामी प्रोड्यूसर हैं और अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी से तो हर कोई वाकिफ है.

Read More: Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।