Kriti Sanon लंदन में करोड़पति बिजनेसमैन के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम, जानें कौन है ये शख्स?

Summary :

Kriti Sanon Spotted With BF In London: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. क्योंकि प्रोफेशनल लाइफ में तो वो वैसे ही काफी तरक्की हासिल कर चुकी हैं. पिछले कुछ सालों में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक बन गई हैं, जिनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ पर बेहद ही कम बातें सुनने को मिलती हैं, जिसकी वजह से ज्यादा लोग ये नहीं जान पाते कि आखिर वो किसको डेट कर रही है. तो चलिए आज इस राज़ से भी पर्दा…

Kriti Sanon Spotted With BF In London: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. क्योंकि प्रोफेशनल लाइफ में तो वो वैसे ही काफी तरक्की हासिल कर चुकी हैं. पिछले कुछ सालों में वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक बन गई हैं, जिनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ पर बेहद ही कम बातें सुनने को मिलती हैं, जिसकी वजह से ज्यादा लोग ये नहीं जान पाते कि आखिर वो किसको डेट कर रही है. तो चलिए आज इस राज़ से भी पर्दा उठा ही देते हैं.

Kriti Sanon London Video: कृति सेनन का वायरल वीडियो

ऐसा माना जाता है कि कृति अपने से 9 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. जी हां, कृति सेनन को अक्सर लंदन के बिजनेसमैन कबीर बहिया संग स्पॉट किया जाता है. दोनों की कोजी फोटोज कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी हैं. कुछ समय पहले जब कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी स्टेबिन बेन से हुई थी, तब वहां भी कबीर मौजूद थे. उन्हें कृति के परिवार संग हंसी-खुशी वक्त बिताते हुए देखा गया था. जिसके बाद से ही ये बाते सोशल मीडिया पर चलने लगी थी कि अब कृति भी कबीर संग अपने रिश्ते को जल्द ही जन्मों जन्म के लिए बांध लेंगी.

Kriti Sanon Kabir Bahia: कृति और कबीर ने नही किया रिश्ता ऑफिशयल

Kriti Sanon Spotted With BF In London
Kriti Sanon Spotted With BF In London (Source: Social Media)

हालांकि कबीर बहिया और कृति सेनन ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया और ना ही कभी मीडिया में आकर ये कहा है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. मगर अब उनका एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ पकड़े देखे गए हैं. ये वीडियो किसी फैन ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कृति और कबीर बाहिया एक दूसरे के साथ कितने खुश दिखाई दे रहे हैं. यहीं वजह है कि दोनों को एक साथ देखकर ये अटकले लगाई जाती है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Rumoured Boyfriend Kabir Bahia: कृति और कबीर के ऑउटफिट

Kriti Sanon Spotted With BF In London
Kriti Sanon Spotted With BF In London (Source: Social Media)

वीडियो में कृति को ब्राउन आउटफिट के साथ ब्लू जीन्स और बूट्स में देखा गया. वहीं कबीर ने सिंपल ट्रैक सूट पहना हुआ था. दोनों हाथों में हाथ पकड़े बातें करते हुए कहीं जाते नजर आए. इस दौरान कबीर की नजर कैमरे की तरफ जरूर घूमी, मगर कृति अपनी बातों में बिजी दिखीं. एक्ट्रेस का ये वीडियो अब हर जगह तेजी से वायरल हो रहा है.

Kriti Sanon Spotted With BF In London: प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Kriti Sanon Spotted With BF In London
Kriti Sanon Spotted With BF In London (Source: Social Media)

रेडिट समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है. खास तौर पर लोग तो कृति के बॉयफ्रेंड कबीर के लुक्स को देखकर उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कपल की प्राइवेसी को लेकर भी कई बातें कही और बताया कि ये उनका पर्सनल टाइम है, जिसे डिसक्लोज नहीं करना चाहिए. ऐसे में अगर बात करें कृति सेनन के वर्कफ्रंट की, तो उनकी पिछली फिल्म धनुष के साथ ‘तेरे इश्क में’ थी, जिसे काफी पसंद किया गया था. अब कृति को जल्द ‘कॉकटेल 2’ में देखा जाएगा, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं.

Read More: O Romeo अपना बजट निकालने में भी रही नाकाम, क्या बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी फिल्म?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।