अश्लील कॉन्टेन्ट परोसने वाले एप्स पर सरकार का एक्शन, ALT Balaji, Ullu समेत 25 एप्स बैन

Summary :

ALT Balaji-Ullu Ban: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अश्लील कॉन्टेंट पर काफी राजनीति हुई। सरकार ने अब अश्लील कॉन्टेंट परोसने वाले एप्स पर अपना चाबुक चलाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में अश्लील और एडल्ट कंटेंट दिखाने वाले 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को नोटिफिकेशन जारी कर इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। आईटी मंत्रालय ने लिया एक्शन इन ऐप्स पर बिना किसी मॉडरेशन के इरॉटिक वेब सीरीज़ के नाम पर एडल्ट कंटेंट परोसे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही…

ALT Balaji-Ullu Ban: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अश्लील कॉन्टेंट पर काफी राजनीति हुई। सरकार ने अब अश्लील कॉन्टेंट परोसने वाले एप्स पर अपना चाबुक चलाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में अश्लील और एडल्ट कंटेंट दिखाने वाले 25 ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISP) को नोटिफिकेशन जारी कर इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

आईटी मंत्रालय ने लिया एक्शन

इन ऐप्स पर बिना किसी मॉडरेशन के इरॉटिक वेब सीरीज़ के नाम पर एडल्ट कंटेंट परोसे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर आईटी मंत्रालय ने आईटी ऐक्ट 2000 और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड, 2021 के तहत कार्रवाई की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स, जो कि एक तरह के इन्टर्मीडियरी होते हैं, की कानूनी जिम्मेदारी है कि वे अवैध और आपत्तिजनक सामग्री की उपलब्धता को रोकें।

ALT Balaji-Ullu Ban
ALT Balaji-Ullu Ban

इन एप्स पर लगा बैन

जिन ऐप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाया गया है, उनमें ऑल्ट बालाजी, उल्लू, बिग शॉट्स, देसीफ्लिक्स, बूमेक्स, गुलाब, नवरसा लाइट जैसे नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे कंगन ऐप, बुल ऐप, जलवा ऐप, वाउ एंटरटेनमेंट, लुक एंटरटेनमेंट, हिटप्राइम, फेनेओ, शोएक्स, सोल टॉकीज़, अड्डा टीवी, हॉटएक्स वीआईपी, मूडएक्स, नियॉनएक्स वीआईपी, फुगी, मोजफ्लिक्स और ट्राइफ्लिक्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

ALT Balaji-Ullu Ban
ALT Balaji-Ullu Ban

युवाओं को गलत प्रभाव से बचाना उद्देश्य

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये ऐप्स अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे थे और इनके कंटेंट पर किसी तरह की सेंसरशिप या निगरानी नहीं थी। इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य देश में डिजिटल मीडिया को साफ-सुथरा बनाना और युवाओं को गलत प्रभाव से बचाना है। यह कार्रवाई डिजिटल स्पेस में नैतिकता बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

ये  भी पढ़ें- ‘Hari Hara Veera Mallu’ फिल्म ने पहले दिन तोड़े रिकॉर्ड, जानिए किन-किन फिल्मों को दी मात

Neha Singh