केबीसी से खत्म हुआ अमिताभ बच्चन का सफर? एक्टर ने नम आंखो से पूरी जर्नी को किया याद

Summary :

बॉलीवुड के बिग बी मिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन इसी के साथ अमिताभ छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शो को अमिताभ जिस तरह से होस्ट करते हैं दर्शक का दिल जीत लेते हैं। लेकिन अब KBC के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं।

बॉलीवुड के बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन इसी के साथ अमिताभ छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शो को अमिताभ जिस तरह से होस्ट करते हैं। और ऑडियंस के सामने जैसे सवाल पूछते हैं दर्शक का दिल जीत लेते हैं। लेकिन अब KBC के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। 
दरअसल जल्द ही KBC के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला हैं। जहां शो का ये 14वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चूका हैं। ऐसे में शो की जान और शो के होस्ट अमिताभ बच्चन KBC को अलविदा कहने वाले हैं। और इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने दी हैं। दरअसल अमिताभ बच्चन ने एक व्लॉग लिखकर इस बात की जानकरी दी हैं। केबीसी के दिन खत्म होने वाले हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम सब जल्द ही फिर से एक साथ होंगे। एक्टर इस सफर को याद कर भावुक होते हुए भी नजर आए हैं। 
Amitabh Bachchan ends KBC 10 with an emotional speech; Twitter doesn't know  what to watch on TV now - Bollywood News & Gossip, Movie Reviews, Trailers  & Videos at Bollywoodlife.com
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘शो में आए ऐसे सभी लोगों के साथ बात करना उनका सौभाग्य रहा है जो इस शो से जुड़े। ऐसे लोगों से उन्होंने बहुत सारी जानकारी और ज्ञान हासिल किया है। साथ ही इस शो को होस्ट करना उन्होंने अपनी जिम्मेदारी यानी ड्यूटी बताई है और इसके साथ ही वो इसे पूरा करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।’ बिग बी के इस ब्लॉग ने उनके और केबीसी के फैंस को काफी निराश कर दिया है।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ से अमिताभ बच्चन का खास जुड़ाव है। इसकी सबसे बड़ी वजह रही है कि वो शुरुआत यानी साल 2000 से ही इस शो से जुड़े हुए हैं। हालांकि शो का सिर्फ तीसरा सीजन सुपरस्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इसके बाद से अभी तक के सारे सीजन को बिग बी ही होस्ट करते आ रहे हैं। इससे उनकी कई अच्छी और भावुक कर देने वाली यादें जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इसके सीजन का खत्म होना उन्हें काफी इमोशनल कर रहा है।
वही ये कहना भी गलत नहीं होगा की कुछ लोग तो ये शो सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन की वजह से ही देखते थे। लेकिन अमिताभ के फैंस का यह भी मानना है की अमिताभ की उम्र अब 80 के करीब हो गयी हैं। ऐसे में उन्हें अब ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत हैं। तो वो जितना काम कम करे उनके लिए ये उतना ही फायदेमंद होने वाला हैं। 
How KBC changed the life of Amitabh Bachchan
वहीं फैंस को बिग बी उम्र को देखते हुए ऐसा भी लग रहा है कि शायद अब वो इस शो के अगले सीजन को होस्ट ना करें। लेकिन सवाल यह भी उठता है कि अमिताभ बच्चन नहीं तो फिर कौन? हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है ये सब बातें महज एक कयास मात्र है।  

Desk Team