इन दिनों ज़्यादातर सेलेब्स छुट्टियों के मज़े ले रहे है। लगातार सेलिब्रिटीज की वेकेशन पिक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोई इंडिया में रहकर सर्दियों के मज़े ले रहा है तो कोई विदेश में। ऐसे में अब बॉलीवुड के शहँशाह अमिताभ बच्चन भी कहा पीछे रहने वाले थे। वो भी वेकेशन पर निकले थे।

जी हां, हाल ही में अमिताभ बच्चन लद्दाख ट्रिप से वापस आए हैं। ये एक क्विक ट्रिप थी। मगर इस दौरान अमिताभ बच्चन का सर्दी से बुरा हाल हो गया। आम इलाकों में जब तापमान इतना नीचे गिरा है तो लद्दाख में कितनी सर्दी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अमिताभ ने लद्दाख ट्रिप से अपनी एक तस्वीर शेयर की है और ठंड के मौसम में अपना हाल बयां किया है।

शेयर की गई तस्वीर में बिग बी ठंड से अपना हर संभव बचाव कर रहे हैं। वे ट्रैकिंग जैकेट्स में हैं। इसके अलावा उन्होंने स्नो गोगेल्स लगाए हुए हैं। बिग बी ने ग्लव्स भी पहने हैं और सर भी कवर किया है। मगर माइनस 33 डिग्री तापमान ने अमिताभ बच्चन की हालत खराब कर दी है। एक्टर खुद को ठंड लगने से बचा नहीं सके। तस्वीर शेयर करने के साथ अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि- अभी लद्दाक से जाकर आया हूं। माइनस 33 डिग्री। ये इंतजाम भी मुझे सर्दी से नहीं बचा सका।

बता दें कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। अक्सर ही उनके ट्वीट सुर्खियों में छाए रहते है। ऐसे में अब उनकी ये तस्वीर भी सुर्खियों में है। फैंस इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे है।


Download Android App
Download iOS App



