अनन्या पांडे शुरू से ही अपनी क्यूटनेस और फैशन सेंस के लिए जानी जाती है। लेकिन जबसे उन्होंने बॉलीवुड में अपना कदम रखा है उन्हे तारीफों से कही ज़्यादा ताने सुनने को मिले है। आए दिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से ट्रॉल्लिंग का शिकार हो जाती है। लोग कभी- कभी इतने गिरी हुई बाते कर जाते है कि सुनने वाला भी टूट जाये। अभी तक लोग उन्हे नेपो किड या नेपोटिस्म का प्रोडक्ट कहकर चिढ़ाते थे। तो कभी उन्हे बिम्बो भी बुलाते थे।

अनन्या पांडे को ये कहकर भी ट्रोल किया गया कि उन्हे एक्टिंग नहीं आती। लेकिन हद तो तब हो गयी जब एक्ट्रेस को उनकी बॉडी फिगर के लिए ट्रोल किया गया। अनन्या पांडे का लेटेस्ट स्टेटमेंट इस बात को बताता है कि स्टार किड्स को ज़बरदस्त क्रिटिसिज्म झेलना पड़ता है।
.jpg)
अनन्या पांडे का कहना है कि स्टार किड्स को भी स्ट्रगल के वक्त लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं, क्रिटिक्स को झेलना पड़ता है और अनन्या पांडे भी इस चीज का शिकार हो चुकी है। अनन्या पांडे ने हाल ही में कहा कि उन्हें अपने शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रिटिसिज्म झेलना पड़ा, यहां तक कि उन्हें सेक्जिम जैसी चीजों का सामना करना पड़ा।

अनन्या पांडे ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘मुझे मेरी बॉडी के साथ खिलवाड़ करने के लिए कहा गया था और जब आप किसी की बॉडी को जज करते हैं, तो यह सबसे बुरा मोमेंट होता है। इस बात का काफी बुरा लगता है लेकिन हमें समझ सब आता है, लेकिन हमें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा करना पड़ता है।’

अनन्या पांडे ने कहा कि ‘लोगों ने मुझे फेस, बॉडी के साथ बूब जॉब तक करवाने की सलाह दी जो मेरे लिए बहुत तकलीफ देने वाला था। वे कहते थे कि बहुत पतली हो थोड़ा भरो, तुम्हें वजन बढ़ाने की जरूरत है। ब्रेस्ट सर्जरी कराने की सलाह तक दे डाली। सबसे खराब चीज होती है जब आप किसी को उसकी बॉडी से जज करते हो।’


Download Android App
Download iOS App



