बीते साल से लेकर इस साल में कई मशहूर स्टार किड्स ने बॉलीवुड में एंट्री ली है, जिसमे कुछ फ्लॉप रहे तो कुछ ने सुपरहिट शुरुआत की है। इन स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा चर्चित रहे है सारा अली खान, अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर। अपने काम के साथ – साथ ये तीनों युवा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरती रही है।

साल 2018 में जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया और सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा। अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 से इस साल बॉलीवुड में एंट्री की। तीनों ने इतना तो साफ़ कर दिया है कि इनमे भरपूर टैलेंट है और ये फिल्म इंडस्ट्री में लम्बी पारी खेलेंगी।

भले ही अनन्या , सारा और जान्हवी ने अभी गिनती की फ़िल्में की है पर इन्होने इंडस्ट्री में अपना स्टारडम कायम कर लिया है। तीनों को लेकर कई बार तुलना भी जाती है और सोशल मीडिया पर तो ये मुद्दा काफी वायरल है कि इन तीनों में कौन सबसे ज्यादा टैलेंटेड।

हाल ही में अनन्या पांडे ने एक इंटरव्यू में सारा अली खान और जान्हवी कपूर पर खुलकर बात की और अपनी राय सामने रखी। अनन्या का कहना है कि कॉम्पिटिशन की भावना होना अच्छी बात है लेकिन वो इसे एक दुसरे से आगे निकलने की होड़ की तरह नहीं देखती है।

अनन्या ने कहा , ‘ मैं सारा के साथ स्कूल में पढ़ी हूं और जान्हवी को बचपन से जानती हूं। हम तीनों पुराने दोस्त है और हमारा फ्रेंड सर्किल में भी कॉमन दोस्त है। हम एक ही इंडस्ट्री में साथ काम कर रहे है और सभी अपनी प्रतिभा के अनुसार शानदार काम कर रहे है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आयी थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही है। फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में थे। जल्द ही अनन्या ईशान खटटर के साथ फिल्म ‘खाली पीली’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



