बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने हाल ही में फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग बेहद पसंद की गयी और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिज़नेस किया। फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में अनन्या पांडे के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। हाल ही में अनन्या पांडे ने एक खुलासा किया है जो उनके बॉलीवुड डेब्यू से जुड़ा हुआ है।

अनन्या पांडे ने बताया की वो और उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान जो शाहरुख़ खान की बेटी है फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे और दोनो ने एक फिल्म सीन की शूटिंग भी की थी।

अनन्या से आगे बताया की फिल्म में उनका और सुहाना का एक एक्टिंग सीन था पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर की वजह से उनका बॉलीवुड डेब्यू तब नहीं हो पाया था।

अनन्या ने इंटरव्यू में बताया की ये उन दिनों की बात है जब अमेरिका में फिल्म की शूटिंग चल रही थी और वो सुहाना के साथ शाहरुख सर की फिल्म माई नेम इज खान के सेट पर गई थी। फिल्म के एक सीन के लिए करण जौहर को फ्रेम भरने के लिए कुछ लोगों की जरुरत थी।

एक्ट्रेस ने आगे बताया, ” मैंने और सुहाना ने इस सीन के लिए 7 से 8 बार रिटेक लिया और हम इतने एक्साइटेडथे की हर बार ओवरएक्टिंग हो गयी। फिल्म रिलीज़ के बाद हम अपने सीन को देखने के लिए बेताब थे पर फिल्म के फाइनल कट से सीन गायब था।

इस बात से हम काफी दुखी थे की हमारा बॉलीवुड डेब्यू नहीं हो पाया। अब उन्होंने तो बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है पर सुहाना कब कब फिल्मों में आएंगी ये तो समय ही बताएगा।


Download Android App
Download iOS App



