हवाबाज़ी के चक्कर में बुरे फंसे Anjali Arora के बॉयफ्रेंड, Akash Sansanwal की हुई गिरफ्तारी

Summary :

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा वैसे तो अपने कंटेंट की वजह से सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह बेहद हैरान करने वाली है. दरअसल उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ में परतापुर काशी टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया गया है. क्योंकि आकाश ने दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो पर भारतीय संसद एक्स-एमपी का फर्जी स्टीकर लगाया हुआ था. ऐसे में आकाश पर परतापुर थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है. Who Is Akash Sansanwal: कौन हैं आकाश संसनवाल?  …

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा वैसे तो अपने कंटेंट की वजह से सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस बार उनके चर्चाओं में आने की वजह बेहद हैरान करने वाली है. दरअसल उनके बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ में परतापुर काशी टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया गया है. क्योंकि आकाश ने दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो पर भारतीय संसद एक्स-एमपी का फर्जी स्टीकर लगाया हुआ था. ऐसे में आकाश पर परतापुर थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Who Is Akash Sansanwal: कौन हैं आकाश संसनवाल?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

ऐसा बताया जा रहा है कि आकाश को टोल प्लाजा के पास पुलिस ने रोका और फिर अरेस्ट किया. इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया. अगर हम आकाश की बात करें तो वो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और पॉपुलर इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड है. उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 79.2K फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर अक्सर अंजलि पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. कंटेंट क्रिएशन के अलावा उनका दूसरा पेशा पॉलिटिक्स का भी है. वो कथित तौर पर akashsansanwalbjp नाम का एक पेज भी संभालते हैं.

Akash Sansanwal And Anjali Arora Relationship: 2025 के आखिर में अंजलि के नाम लिखा था पोस्ट

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest
Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest (Source: Social Media)

उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड अंजलि के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए 2025 के आखिर में एक पोस्ट शेयर की थी. जिसमें उन्होंने अंजलि के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल करते हुए लिखा था कि, ‘2025 के हर पल में तुम मेरी सबसे खूबसूरत वजह रही. 2026 के हर सपने में भी मैं सिर्फ तुम्हें ही देखना चाहता हूं. तुम सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड नहीं हो तुम मेरी सुकून, मेरी आदत, और मेरी सबसे प्यारी कहानी हो.’

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest: जानिए अंजलि अरोड़ा के बारे में

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest
Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest (Source: Social Media)

वहीं अंजलि अरोड़ा की बात करें तो उन्हें कच्चा बादाम गाने पर एक वीडियो बनाने के बाद फेम मिला, क्योंकि उस वीडियो में उनका डांस देखकर काफी लोगों ने उसे शेयर किया और वो देखते ही देखते वायरल हो गईं. इसके बाद से उन्हें कच्चा बादाम गर्ल के नाम से जाना जाने लगा.

Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest
Anjali Arora Boyfriend Akash Sansanwal Arrest (Source: Social Media)

अंजलि ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है, इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में हिस्सा लिया था. जिसमें उन्होंने अपने कई डार्क सीक्रेट्स बताए थे. हालांकि अंजलि अब लग्जरी लाइफ जीती हैं और अब अपने दम पर उन्होंने आलीशान बंगला भी बना लिया है.

Read More: Bella Hadid ने 2 साल बाद Adan Banuelos संग तोड़ा रिश्ता, जानें कैसी है अमेरिकन सुपरमॉडल की हालत

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।