Bella Hadid And Adan Banuelos Breakup: अमेरिकन सुपरमॉडल बेला हदीद और काउबॉय अदान बेनुएल्स बीते दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसने कपल के सभी फैंस का दिल तोड़ दिया है. दरअसल ये खबर सामने आ रही है कि बेला हदीद ने अपने बॉयफ्रैंड अदान बेनुएल्स के साथ रिश्ता तोड़ दिया है. एंटरटेनमेंट टुनाइट ने 26 जनवरी, 2026 को उनके ब्रेकअप की खबर दी है.
Bella And Adan Official Relationship: कब हुआ था रिश्ता ऑफिशियल

इस कपल ने फरवरी 2024 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और हदीद भी डेली रूटीन की तरह अपने पार्टनर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके करियर से जुड़ी पोस्ट्स में सपोर्ट करती थीं. लेकिन अब इन दोनों के अलग होते ही हर तरफ इनकी ही चर्चा शुरू हो गई है. हदीद ने वैलेंटाइन डे 2024 के दिन अदन बेनुएल्स के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत की थी. हालांकि बेनुएल्स और हदीद के बीच अफेयर की अफवाहें सबसे पहले अक्टूबर 2023 में सामने आईं थीं.
Bella And Adan Property: कपल ने साथ में ली थी प्रॉपर्टी

फिर फाइनली रिश्ता पक्का होने के बाद इन दोनों को मई 2024 में उनके ओरेबेला लॉन्च इवेंट में साथ देखा गया था. फिर इसके कुछ ही दिन बाद हदीद ने टेक्सास में बेनुएल्स के घर के पास प्रॉपर्टी भी खरीदी थी और अप्रैल 2024 में बेनुएल्स के जन्मदिन पर हदीद ने उन्हें इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से एक बड़ा सा ट्रिब्यूट भी दिया. लेकिन अब इस कपल ने आपसी तौर पर बात कर के एक-दूसरे से अलग होने की फैसला किया है.
Bella Hadid After Breakup: ब्रेकअप के बाद क्या है बेला का हाल

26 जनवरी को, एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट टुनाइट से इस बात की पुष्टि की और बताया कि दोनों ने चुपचाप अपना रिश्ता खत्म कर लिया है. सूत्र ने कहा कि, “अलग होने के बाद से बेला पॉजिटिव रहने और खुद को बिजी रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं. वो काम में व्यस्त है और करीबी दोस्तों के साथ समय बिता रही है. वह अभी भी ब्रेकअप को समझने की कोशिश कर रही है क्योंकि यह एक बहुत ही गंभीर रिश्ता था.”
Bella Hadid And Adan Banuelos Breakup: कब हुए बेला और अदान एक

हादिद ने वैलेंटाइन डे 2024 को बेनुएल्स के साथ अपने रिश्ते की जोरदार शुरुआत की थी. 14 फरवरी, 2024 को, हदीद ने इंस्टाग्राम पर बेनुएल्स के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो एक पुल पर खड़ी होकर बेनुएल्स की आँखों में देख रही थीं, जबकि बेनुएल्स घोड़े पर बैठे थे. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा वैलेंटाइन”. बस इसके बाद से ही दोनों एक हो गए थे.


Download Android App
Download iOS App




