साल 2018 खत्म होने जा रहा है और ये साल इतिहास में सेलेब्रिटी वेडिंग ईयर के नाम से भी जाना जायेगा। साथ ही उम्मीद है की कई नामी सितारे 2019 में शादी करने जा रहे है जिसकी चर्चा अभी से सोशल मीडिया पर होने लगी है। ख़बरों के अनुसार टीवी स्टार अंकिता लोखंडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

इस फिल्म में अंकिता लोखंडे रानी लक्ष्मी बाई की खास सिपाही झलकरी बाई का रोल करने वालीं हैं। साथ ही इनका होने वाला हमसफ़र बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री से नहीं है बल्कि उनका सेलेब्रिटी इंडस्ट्री से दूर दूर तक कोई नाता नहीं है।
खबरों के अनुसार अंकिता लोखंडे मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन विकी जैन से शादी करने जा रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ लम्बे समय में रिलेशनशिप में रहने के बाद अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप हो गया था।
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अंकिता का नाम मुबंई के इस बिजनेसमैन से जुड़ने लगा था। लेकिन कभी भी अंकिता ने इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं की।
कई बार इस कपल को पार्टियों में स्पॉट किया और बताया जा रहा है की ये कपल कई बार वेकेशन पर भी जा चुका है। विकी और अंकिता के करीबी दोस्त और परिवार वाले इस रिश्ते के बारे में जानते है और साथ ही अंकिता भी विकी के परिवार के बहुत क्लोज है।
अंकिता इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका के प्रमोशन में व्यस्त है साथ ही वो वह साल 2019 में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं।’ लेकिन मीडिया के सामने अंकिता ने अब तक ये नहीं माना है की वो शादी करने वाली है। उनका कहना है की वो अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App








