पटना : पटना को स्मार्ट और एक्टिव बनाने के साथ आम जन जीवन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पटना की हर्ट लाइन बनने वाली आर-ब्लॉक-दीघा पथ को 6 लेन बनाने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मुख्य सडक़ के दोनों ओर टू लेन सवा पथ बेली रोड चौराहा पर 100 मीटर चौड़ा केबुल स्टैंड फ्लाई ओवर, शिवपुरी तथा राजीवनगर चौराहा पर 40 मीटर लंबा फ्लाई ओवर निर्माण के लिए 370.57 करोड़ स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित यह मार्ग आर.ब्लॉक चौराहा से शुरु होकर बेली रोड, पुनाईचक, शिवपुरी, इंद्रपुरी,न्यू पाटलिपुत्र, राजीवनगर होते हुए अशोक राजपथ के दीघा तक जाएगी।
सेवा पथ के दोनों किनारे पर 2 मीटर चौड़ी एवं 3 मीटर गहरे नाले के साथ-साथ एक मीटर चौड़ी यूटिलिटी डक्ट का भी निर्माण किया जाना है। इसके अलावे सोलर,सह,विद्युत ऊर्जा पर आधारित स्ट्रीट लाईट, इलेक्ट्रॉनिक रोड साईनेज, बस स्टॉप, प्रमुख स्थानों पर ध्वनि अवरोधक का भी प्रावधान है। इस मार्ग के बन जाने से बेली रोड, बोरिंग रोड एवं कई अन्य पथों पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।
अपने निश्चित स्थान पर एक जगह से दूसरे जगह जाने में समय की बचत होगी, जाम से निजात मिलेगी इसके अलावे वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी । इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है।
बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा वृहद सर्वेक्षण कर इसका प्राक्कलन तैयार किया है। परियोजना का क्रियान्वयन ईपीसी पद्धति होगी जिसके लिए निविदा के लिए भी तिथि 08 फरवरी 2019 को निविदा होगी । निर्माण से पहले तैयारी को शुरु करने के साथ ही कार्य योजना के अनुसार फरवरी 2019 के अंतिम सप्ताह के पूर्व कार्य को शुरु कर दिया जाएगा। अगले दो वर्षों में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



